1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली के स्टेशनों से भी खास होंगे इस शहर के मेट्रो स्टेशन, बिना देखे नहीं रह पाएंगे आप

शहर के सभी आठ मेट्रो स्टेशन पर की जाएगी वर्टिकल गार्डनिंग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 17 May 2018, 3:25 PM IST

metro

वैभव शर्मा
गाज़ियाबाद. अभी सिर्फ वैशाली द्वारका रूट पट ब्लू लाइन मेट्रो चल रही है, रेड लाइन मेट्रो के चलने में अभी समय बाकी है, लेकिन एक बात तय है कि यहाँ के स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों को ग्रीनरी भरे माहौल का एक सुखद एहसास होगा। जोकि अभी तक राजधानी दिल्ली के किसी भी स्टेशन पर नहीं है। दरअसल ग़ज़ियाबाद में रेड लाइन मेट्रो के 8 स्टेशनों पर वर्टिकल गार्डनिंग की जाएगी। पहली बार ग़ज़ियाबाद से इस तरीके के कॉन्सेप्ट की शरुआत की जा रही है। इसके लिए ग़ज़ियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारी डीएमआरसी के अधिकारियों से लगातार बातचीत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के दावों की खुली पोल, यूपी के इस गांव में आज भी है अंधेरे का राज

इस तरीके का पहला कॉन्सेप्ट
दिल्ली टू नया बसअड्डा के सभी आठ मेट्रो स्टेशन दिल्ली से भी अधिक स्मार्ट होंगे। इन सभी स्टेशनों पर वर्टिकल गार्डनिंग होगी। जीडीए वीसी रितु माहेश्वरी ने इसके लिए उद्यान विभाग को डीएमआरसी से बात करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसको लेकर जल्दी ही जीडीए और डीएमआरसी के अफसरों के बीच बैठक होने जा रही है। सिटी में वर्टिकल गार्डनिंग एक नया कॉन्सेप्ट है। सबसे पहले इसका प्रयोग जीडीए वीसी माहेश्वरी ने ही शुरू कराया है।

यह भी पढ़ें- रमजान से एक दिन पहले ही इस मुस्लिम परिवार के एक साथ बुझ गए दो चिराग, पुलिस ने ऐसे कराया दफन

खुद सीएम योगी आदित्यनाथ कर चुके तारीफ
वर्टिकल गार्डनिंग को ग़ज़ियाबाद विकास प्राधिकरण के ऑफिस में सबसे पहले स्थापित किया गया। वहां वर्टिकल गार्डनिंग का अपना जलवा है। इसके बाद जीडीए ने एलिवेटेड रोडके पिलर पर इसे बनाने का कार्य किया। इसके अलावा दूसरा प्रयोग थीम पेंटिंग का किया गया। गत दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में शिरकत की थी। मंच से उन्होंने जीडीए के दोनों ही प्रोजेक्टकी तारीफ की थी।

यह वीडियो भी देखें- सड़क पर तड़पते रहे दोनों युवक सहायता के लिए नहीं आया कोई

पर्यावरण सरंक्षण में मिलेगी मदद
उद्यान विभाग के सूत्रों ने बताया कि अभी दिल्ली मेंं बने किसी भी मेट्रो स्टेशन में वर्टिकल गार्डनिंग की सुविधा नहीं है। जीडीए का मानना है कि अगर सिटी के सभी मेट्रो स्टेशन पर वर्टिकल गार्डनिंग की सुविधा हो जाती है तो इससे पर्यावरण संरक्षण में काफी मदद मिलेगी। साथ ही मेट्रो स्टेशन और भी स्मार्टहोंगे। अगर प्रोजेक्ट पूरा होता है तो गाजियाबाद के मेट्रो स्टेशन इस मामले में दिल्ली और नोएडा के स्टेशनों को पीछे छोड़ देगा।