4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक मॉब लिंचिंग: इंजीनियर की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 32 लोग गिरफ्तार

बच्चा चोरी की अफवाह मामले में पुलिस ने वाट्सएप एडमिन समेत 32 लोगों को धर दबोचा है। पुलिस का दावा है कि इससे जुड़े लोगों की गिरफ्तार जल्द कर लिया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 15 Jul 2018, 8:44 PM IST

mob lynching

कर्नाटक मॉब लिंचिंग: बच्चा चोरी की अफवाह में इंजीनियर की मौत, 32 लोग गिरफ्तार

बीदर: कर्नाटक के बीदर ज़िले के मुरकी में बच्चा चोरी की अफ़वाह में भीड़ की पिटाई में इंजीनियर की मौत के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने 32 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाट्सएप ग्रुप एडमिन को भी पकड़ा है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। सोमवार को पुलिस सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। हैदराबाद के रहने वाले मोहम्मद आजम, बशीर, सलमान और अकरम अपने दोस्त से मिलने के लिए मुरकी आए थे। लौटते समय इनमें से एक शख़्स ने वहां खेल रहे बच्चों को चॉकलेट बांटने लगा। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंच गए और अफवाह फैल गई कि बच्चा चोर गिरोह गांव में आया हुआ है। भीड़ ने एक साथ कार सवार लोगों पर हमला बोल दिया। हालांकि कार सवार युवक बच कर निकल गए लेकिन भीड़ ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया और ग्रामीणों ने उन्हें फिर घेर कर बुरी तरह पिटाई की। जिसमें आजम की मौत हो गई। इस घटना में मृतक के दो अन्य साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक पहचान हैदराबाद निवासी अजाम (27) के रूप में हुई है।

मृतक दोस्त के घर आया था मिलने

दरअसल, आजम अपने दो साथियों सलमान ओर सलाहम के साथ कतर से बीदर में अपने दोस्त बशीर से मिलने आया था। शुक्रवार को जब वह बशीर के घर से लौट रहे थे, तभी रास्ते में खेल रहे बच्चों को सलाहम ने कतर से लाई गई चॉकलैट देने का प्रयास किया। लेकिन बच्चों ने चॉकलेट लेने से इनकार कर दिया। इस दौरान जब सलाहम ने एक बच्ची के हाथ में जबरन चॉकलेट देनी चाही तो उसने रोना शुरू कर दिया। इस पर वहां मौजूद कुछ गांव वालों ने युवक को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। जब इन युवकों ने भागने का प्रयास किया तो गांववालों ने उनको घेर लिया और उन पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। वहीं इस घटना को कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसको सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

बचाव करने आई पुलिस भी जख्मी

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब बीच—बचाव कराने का प्रयास किया तो आक्रोशित भीड़ ने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया। इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें एक एसएचओ और सिपाही भी जख्मी हो गए।