
रात को खुली पिता की नींद, अचानक पहुंचा बेटी के पास तो देख नजारा रहा गया सन्न, फिर जो हुआ...
नई दिल्ली। हरियाणा के रोहतक में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां एक चाचा ने अपनी भतीजी के साथ रेप किया है। इतना ही नहीं जब मामले का खुलासा हुआ, तो उसने लड़की के पिता को उल्टा पीट दिया। वहीं, वारदाता को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है।
जब पिता पहुंचा बेटी के पास तो...
बताया जा रहा है महम खंड में एक पिता अपनी बेटी के साथ सोया हुआ था और पूरा परिवार घर पर ही मौजूद था। आधी रात को पीड़ित लड़की टॉयलेट करने गई थी। काफी देर तक वह नहीं लौटी तो पिता की आंख खुल गई। इसके बाद वो बिस्तर से उठा और बेटी को देखने के लिए बाहर गया। लेकिन, बाहर जो उसे दिखा वो बेहद ही चौंकाने वाला था। दरअसल, उस शख्स का भाई उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। जैसे ही उसने चिल्लाया आरोपी घबरा गया। लेकिन, आरोपी ने उल्टा उसी की पिटाई कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया।
थाने में दर्ज हुई शिकायत
इस घटना के बाद पीड़ित लड़की का पिता गुस्से से लाल हो गया और तुरंत थाने पहुंच गया। थाने पहुंचकर उसने पुलिस से भाई की शिकायत की। पुलिस में शिकायत करने से पहले पीड़िता ने चाइल्ड हेल्प लाइन पर भी फोन कर आपबीती सुनाई और मदद मांगी। इसके बाद चाइल्ड हेल्प लाइन की सक्रियता पर मामला थाने में पहुंचा।
पहले भी कर चुका था छेड़छाड़
पीड़िता ने खुलासा किया आरोपित चाचा उसके साथ पहले भी गलत काम करता था। उसने कई बार मौका पाकर पीडि़त के साथ छेडखानी की थी और किसी से भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इससे छात्रा सहम गई थी। वहीं, अब थाना प्रभारी एसआइ कुलदीप सिंह का कहना है कि आरोपित फिलहाल फरार चल रहा है, जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस ने टीमें गठित की गई हैं। फिलहाल, पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
Published on:
29 Aug 2018 01:02 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
