14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आलोक नाथ के खिलाफ मुंबई पुलिस ने दर्ज किया रेप का केस, मीटू अभियान में लगा था आरोप

नाना पाटेकर के बाद बढ़ी आलोक नाथ की मुश्किल, मुंबई पुलिस ने बलात्कार मामले में दर्ज की एफआईआर।
2 min read
Google source verification
alok nath

आलोक नाथ के खिलाफ मुंबई पुलिस ने दर्ज किया रेप का केस, मीटू अभियान में लगा था आरोप

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री के बाबूजी आलोक नाथ की भी मुसीबत बढ़ी है। मुंबई पुलिस ने टीवी अभिनेता आलोक नाथ के खिलाफ बलात्‍कार का मामला दर्ज कर लिया है। ओशिवारा पुलिस स्‍टेशन में यह मामला दर्ज किया गया है। दरअसल मीटू अभियान के तहत टेलीविजन लेखिका विनता नंदा ने बीते दिनों एक्टर आलोक नाथ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद कई और अभिनेत्रियों ने भी आलोक नाथ के दुर्व्यवहार की बात कही।

फिलहाल आलोक नाथ ने इन आरोपों को झूठा बताया है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही आलोक नाथ ने ही विनता नंदा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। उनकी पत्नी ने 12 अक्टूबर को अम्बोली पुलिस स्टेशन में एक खत लिखा था। आलोक नाथ ने निचली अदालत से भी गुजारिश की थी कि वो उनके खिलाफ किए गए मानहानि मामले पर संज्ञान लें और इसकी जांच करवाएं।

सुप्रीम कोर्ट कर चुका खारिज
#MeToo अभियान के दौरान जिन लोगों पर यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगे थे उनके खिलाफ प्राथमिक दर्ज करने और उन पर मुकदमा चलाने की मांग करने वाली दो याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में बीते सोमवार को खारिज हो गईं। कोर्ट ने साफ किया कि जब पीड़िता खुद अदालत का रुख करेगी तभी मामले पर विचार किया जाएगा।

आपको बता दें कि फिल्म अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने भी अभिनेता नाना पाटेकर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है। इसके बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री समेत तमाम क्षेत्रों में महिलाओं ने अपने साथ हुए यौन दुर्व्यवहार को मीटू अभियान के तहत उठाया था।

द सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन' (सीआईएनटीएए) ने कहा है कि उसने आलोक नाथ को निष्कासित कर दिया है. एक महीने पहले एक लेखिका और निर्माता ने आलोक नाथ पर बलात्कार का आरोप लगाया था. विन्ता नंदा ने नाथ पर आरोप लगाया था कि उन्होंने १९ वर्ष पहले उनसे एक से अधिक बार बलात्कार किया।