25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Most Wanted आतंकी: A++ दुजाना समेत सेना ने अब तक 3 उड़ाए

तंकी बुरहान वानी और सबजार अहमद को ढेर करने के बाद सेना ने घाटी में सक्रिय 12 कुख्यात आतंकियों की लिस्ट जारी की थी। सेना इन 12 में से अब तक 3 कुख्यात आतंकियों को मार चुकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

lalit fulara

•

Updated: 1 Aug 2017, 2:36 PM IST

Terrorist List

Terrorist List

नई दिल्ली। घाटी में सक्रिय आतंकियों का सफाया करने के लिए सेना और सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन 'ऑल आउट' चला रखा है। इस ऑपरेशन के तहत सेना इस साल अब तक 100 से अधिक आतंकियों का सफाया कर चुकी है। आतंकी बुरहान वानी और सबजार अहमद को ढेर करने के बाद सेना ने घाटी में सक्रिय 12 कुख्यात आतंकियों की लिस्ट जारी की थी। इनमें हिजबुल मुजाहिद्दीन और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकियों के नाम शामिल थे। ऑपरेशन ऑलआउट के तहत सेना इन 12 में से अब तक 3 कुख्यात आतंकियों को मार चुकी है। इसमें वसीम अहमद, जुनैद मट्टू उर्फ कांदरू और अब अबू दुजाना शामिल हैं।

भारत को बीते वर्ष निवेश के लिए 60 बिलियन यूएस डॉलर मिले - सुषमा स्वराज, देखें वीडियो-


अब इन आतंकियों की बारी
1- मोहम्मद यासीन यत्तू उर्फ मंसूर: बडग़ाम में दिसंबर 2015 से सक्रिय, कैटेगरी- ए प्लस।
2- अबू हमास: पाकिस्तान निवासी 2016 से सक्रिय, कैटेगरी ए डबल प्लस।
3- बसीर अहमद वानी: अनंतनाग में अक्टूबर 2015 से सक्रिय, कैटेगरी ए डबल प्लस।
4- जीनत उल इस्लाम उर्फ अलकामा: शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी, नवंबर 2015 से सक्रिय।
5- शौकत अहमद टॉक उर्फ हुजैफा: पुलवामा में 2011 से सक्रिय, कैटेगरी ए डबल प्लस।
6- अल्ताफ अहमद डार उर्फ काचरू: कुलगाम में 2006 से सक्रिय, कैटेगरी ए डबल प्लस
7- जाकिर राशिद उर्फ जाकिर मूसा: दक्षिण कश्मीर में जुलाई 2013 से सक्रिय, कैटेगरी ए डबल प्लस
8- रियाज अहमद नायकू उर्फ जुबैर उल-इस्लाम: पुलवामा निवासी 2012 से सक्रिय, कैटेगरी ए डबल प्लस
9- वसीम अहमद: शोपियां में 2014 से सक्रिय, कैटेगरी ए डबल प्लस

army list of terrorist india के लिए चित्र परिणाम

एक साल में लश्कर के 5 कमांडर ढेर
बीते 1 साल सेना कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए ऑपरेशन 'ऑल आउट' चला रही है। इस ऑपरेशन के तहत अब तक 100 से ज्यादा आतंकियों के खात्मा किया जा चुका है। इनमें विदेशी आतंकियों के साथ स्थानीय आतंकी भी शामिल हैं। सेना अब तक कश्मीर में लश्कर के 5 टॉप कमांडरों को ढेर कर चुकी हैं। इनमें बुरहान वानी, सबजार बट, जुनैद मट्टू और मंगलवार को मारा गया अबू दुजाना शामिल हैं।

terrorist training के लिए चित्र परिणाम

पीओके में आतंकी तैयार करता है हिजबुल
कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन पाक अधिकृत (पीओके) कश्मीर में आतंकियों की भर्ती करता है। इसको लेकर मई में एक तस्वीर सामने आई थी। इस तस्वीर में हिजबुल के 27 नए आतंकी दिखाई दे रहे थे। इस तस्वीर को पीओके के मुजफ्फराबाद की बताया गया था। तब मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि खुफिया एजेंसी आईएसआई इन आतंकियों को ट्रेनिंग और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है।