14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली की सड़कों पर उबर ड्राइवर की गंदी हरकत… बहाने से छूने की कोशिश, पीड़िता ने सुनाई आपबीती

Delhi News: राजधानी में महिला सुरक्षा एक बार फिर दांव पर है। मामला 12 मार्च की दोपहर का है, जब एक महिला ने रोहिणी सेक्टर-15 से पीतमपुरा (एमपी ब्लॉक मार्केट) जाने के लिए उबर बाइक बुक की। सफर शुरू होने के चंद मिनटों के भीतर ही चालक ने अपनी मर्यादा लांघ दी। पीड़िता के अनुसार, बाइक चलाने के दौरान ही चालक जानबूझकर गलत तरीके से छूने की कोशिश की कोशिश करने लगा।

2 min read
Google source verification
delhi news uber bike driver molestation rohini pitampura

Delhi News: डिजिटल दौर में ओला और उबर जैसी कैब सेवाओं ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता और सुरक्षा का अहसास दिलाया है। एक क्लिक पर उपलब्ध ये सुविधाएं आधी रात को भी महिलाओं के सफर को आसान बनाती हैं। लेकिन, जब इन्हीं भरोसेमंद प्लेटफार्मों पर दिनदहाड़े छेड़छाड़ जैसी घिनौनी वारदातें होती हैं, तो सुरक्षा के तमाम दावे खोखले नजर आने लगते हैं। दिल्ली से सामने आया ताजा मामला इसी कड़वी हकीकत को बयां करता है।

उबर ड्राइवर ने महिला से की छेड़छाड़

राजधानी दिल्ली में महिला सुरक्षा के दावों की एक बार फिर धज्जियां उड़ गई हैं। मामला 12 मार्च गुरुवार की दोपहर करीब 1:28 बजे का है, जब एक महिला ने रोहिणी सेक्टर-15 से पीतमपुरा एमपी ब्लॉक मार्केट जाने के लिए उबर बाइक बुक की थी। सफर के दौरान बाइक चालक सचिन ने अपनी मर्यादा लांघते हुए पीड़िता के साथ न केवल छेड़छाड़ की, बल्कि विरोध करने पर उसे धमकी भी दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने कैब सेवाओं में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर आरोपी सचिन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

उबर ड्राइवर ने की गलत हरकतें

रोहिणी में 12 मार्च को एक महिला के लिए उबर बाइक का सफर सुविधा नहीं, बल्कि जान पर बनी एक दहशत का सबब बन गया। पीड़िता के अनुसार, सफर शुरू होते ही चालक सचिन ने अपनी मर्यादा लांघ दी और उसे गलत तरीके से छूने लगा। जब महिला ने साहस दिखाते हुए इस बदतमीजी का विरोध किया, तो आरोपी चालक और भी आक्रामक हो गया। उसने दहशत फैलाने के लिए बाइक की रफ्तार अचानक बढ़ा दी और बीच-बीच में जानबूझकर तेज ब्रेक मारने लगा। रफ्तार और असुरक्षित टच के इस कॉम्बिनेशन ने महिला को बुरी तरह डरा दिया।

शोर मचाने पर दी जान से मारने की धमकी

पीड़िता के मुताबिक, जब उसने बाइक रोकने के लिए कहा, तो आरोपी ने उसे पीछे से कसकर पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं, शोर मचाने पर उसने महिला को जान से मारने की धमकी दी और बाइक को तय रास्ते से हटाकर सुनसान दिशा में ले जाने लगा। अपनी जान बचाने के लिए पीड़िता ने शोर मचाना शुरू किया और चलती बाइक से कूदने की चेतावनी दी। महिला के साहस के आगे अपराधी पस्त पड़ गया और उसे पीतमपुरा के सर्वोदय विद्यालय F-U ब्लॉक के पास छोड़कर फरार हो गया। दिल्ली पुलिस ने इस अपहरण जैसी स्थिति और छेड़छाड़ के मामले में FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।