29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाली में एयर इंडिया के पायलट की दिल का दौरा पड़ने से मौत, दिल्ली से उड़ान भरकर पहुंचे थे इंडोनेसिया

Air India Pilot dies: एयर इंडिया के एक फर्स्ट ऑफिसर (पायलट) की बुधवार को इंडोनेशिया के बाली में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। लगभग 40 वर्षीय यह पायलट दिल्ली से बाली की उड़ान भरने के बाद वहां अनिवार्य विश्राम (crew layover) पर थे।

less than 1 minute read
Google source verification
Air India Pilot dies

Air India Pilot dies: एयर इंडिया के एक फर्स्ट ऑफिसर (पायलट) की बुधवार को इंडोनेशिया के बाली में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। लगभग 40 वर्षीय यह पायलट दिल्ली से बाली की उड़ान भरने के बाद वहां अनिवार्य विश्राम (crew layover) पर थे।

होटल में बिगड़ी थी तबीयत

एयर इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार, पायलट ने होटल में रहने के दौरान अचानक तेज बेचैनी और असहजता की शिकायत की थी। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें दिल का दौरा पड़ने की बात कही। हालांकि, तमाम चिकित्सा प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

एयरलाइन ने क्या कहा?

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी पीटीआई (PTI) से बात करते हुए कहा, 'उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि हुई। चिकित्सा टीम के सर्वोत्तम प्रयासों के बाद भी उन्हें पुनर्जीवित नहीं किया जा सका'। एयरलाइन ने अपने क्रू मेंबर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

स्वास्थ्य और ड्यूटी का रिकॉर्ड

एयरलाइन अधिकारियों ने बताया कि पायलट ने हाल के महीनों में सभी जरूरी मेडिकल चेकअप पूरे किए थे और उन्हें पहले से किसी तरह की ज्ञात स्वास्थ्य समस्या नहीं थी। अधिकारियों के मुताबिक, वह नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा निर्धारित उड़ान घंटों की सीमा के भीतर ही काम कर रहे थे। फिलहाल इस घटना को लेकर अधिक विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।