
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने खलबली मचा दी है। पुलिस ने हाल ही में यहा एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया था, जिसमें एक मां के द्वारा अपनी बेटी को बेचने का मामला सामने आया था। लेकिन, जब मामले की छानबीन हुई तो कई चौंकाने वाला खुलासा सामने आए हैं। पुलिस ने बताया कि दिल्ली की रहने वाली एक मां ने 40 हजार रुपए महीने लेकर अपनी बेटी को देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया था।
हिमाचल में हुआ मामले का खुलासा...
पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि मनाली स्थित होटल के बगल के कमरे में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने जब छापा मारा तो एक 16 साल की नाबालिग लड़की वहां से बरामद हुई। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने कई चौंकाने वाले खुलासा किए। लड़की ने बताया कि उसकी मां ने ही उसे देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया था और उसके बदले दलाल से वो 40 हजार रुपए महीने लेती थी। उसने यह भी बताया कि उसकी मां सैक्स रैकेट वालों से बीते एक साल से पैसे वसूल रही थी। इसके बाद पीड़िता ने चाइल्ड हेल्पलाइन को अपनी पीड़ा सुनाई, उसके बाद चाइल्ड लाइन ने मनाली थाने में 29 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई। वहीं, मनाली पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया था और इस सरगना का दूसरा साथी भूमिगत हो गया था।लेकिन पुलिस ने उसे भी कुछ दिनों के भीतर मनाली के एक होटल से खोज निकाला। वहीं, छानबीन के दौरान पुलिस को कई चौंकाने वाले तथ्य भी मिले हैं। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मनाली सैक्स रैकेट मामले की पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है और अब तक इस रैकेट को चलाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि पीड़ित लड़की की मां को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
लेकिन, सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि एक मां ने ही अपनी बेटी को इस दलदल में डालकर उसकी जिंदगी तबाह कर दी है। फिलहाल, गिरफ्तार किए लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में और कौन-कौन शामिल हैं।
Published on:
08 May 2018 03:54 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
