नई दिल्ली। देश की आर्थिक नगरी मुंबई ( Mumbai ) से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां धारावी इलाके ( Dharavi area ) में एक पांच साल के बच्चे की लिफ्ट ( Lift ) में फंसकर मौत हो गई। यह पूरी घटना वहां लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल ( Video Viral on Social Media ) हो रही इस वीडियो को देखने वाले की रूह कांप उठती है। वहीं, घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ( Mumbai Police ) ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।