11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan : बांसवाड़ा में हत्या के प्रयास को दिखाया दुर्घटना, आरोपी कालूराम गिरफ्तार, जानें इस क्राइम का पूरा सच

Banswara Crime : बांसवाड़ा सदर पुलिस थाने ने हत्या के प्रयास को दुर्घटना का रूप देने के मामले में आरोपी कालूराम निवासी मलवासा को गिरफ्तार किया है। जानें क्या था पूरा मामला।

2 min read
Google source verification
Banswara attempted murder like accident Accused Kaluram arrested know crime whole truth

Banswara Crime News : बांसवाड़ा सदर पुलिस थाना की फाइल फोटो पत्रिका

Banswara Crime News : बांसवाड़ा सदर पुलिस ने हत्या के प्रयास को दुर्घटना का रूप देने के मामले में आरोपी कालूराम निवासी मलवासा को गिरफ्तार किया है। सदर थाना के उपनिरीक्षक रमेशचंद्र ने बताया कि घटना 19 अप्रेल की है। गुलाबपुरा निवासी विठला मईडा उसकी पत्नी जया और बेटी के साथ मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था। इसी दौरान विठलदेव मोड़ के पास एक स्कूल बस ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के बाद ठीक होने पर हादसे में पीड़ित विठला मईडा ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पारिवारिक विवाद के चलते उसने जान से मारने की नियत से बस से मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और भाग गया। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने आरोपी कालूराम को डिटेन कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। उसे नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया।

हादसे की कहानी के पीछे का सच यह है…

बांसवाड़ा सदर पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पीड़ित विठला मईडा की वर्तमान पत्नी जया का विवाह 9 साल पहले आरोपी कालूराम पिता धनजी निनामा, निवासी शंकरपुरा मलवासा के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बीत जानें के बाद कालूराम ने जया की बहन माया के साथ एक प्रचलित सामाजिक प्रथा 'नाता विवाह' कर लिया।

इस से नाराज होकर जया ने कालूराम का साथ छोड़ दिया। फिर करीब 3 साल तक अपने अपने मायके रही। ​इसके बाद सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार जया का पुनर्विवाह विठला मईडा के साथ करवा दिया गया। पूर्व पति कालूराम इस बात से विठला मईडा और जया से रंजिश रखने लगा था।

आरोपी कालूराम को डिटेन कर गहन पूछताछ की, गिरफ्तार किया

​सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की गहराई से जांच की। जांच में जो तथ्य सामने आए उसे देखकर पुलिस चौंक गई। पुलिस ने आरोपी कालूराम को डिटेन कर गहन पूछताछ की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सदर थाने के एएसआई रमेशचन्द्र, हेड कांस्टेबल अनिल, कांस्टेबल विजयलाल, भरतलाल, टिंकार सिंह, अंकित और पंकज की मुख्य भूमिका रही।

भैंस चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

क्राइम की एक अन्य न्यूज के अनुसार बांसवाड़ा सदर थाना पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सदर थाना के सहायक उपनिरीक्षक नानूराम ने बताया कि रूजिया चिडियावास निवासी दिनेश पुत्र कमजी चरपोटा ने 8 जून को भैंस चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के अनुसार 21 मई को उनके चाचा शांतिलाल भैंसों को चराने के लिए चिडियावास पेट्रोल पंप क्षेत्र में ले गए थे। शाम को सभी भैंसों के गांव लौटने के दौरान संख्या अधिक होने से एक भैंस के गायब होने का पता नहीं चला। बाद में घर पहुंचने पर एक भैंस कम मिलने पर चोरी का मामला सामने आया।

पुलिस ने जांच के दौरान संदिग्ध राहुल और कमलेश निवासी चिडियावास से पूछताछ की। दोनों ने स्वीकार किया कि उन्हें पेट्रोल पंप के पास एक भैंस अकेली मिली थी, जिसे रस्सी से बांधकर सुनसान स्थान पर छिपा दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा भैंस की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग