10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाभा परमाणु केंद्र के वैज्ञानिक का 17 वर्षीय बेटा पांच दिन से लापता, हत्या की साजिश की आशंका

भाभा परमाणु केंद्र के वैज्ञानिक का बेटा पांच दिन से लापता, पुलिस अब तक नहीं लगा पाई कोई सुराग, हत्या की साजिश की आशंका

2 min read
Google source verification
mumbai

भाभा परमाणु केंद्र के वैज्ञानिक का 17 वर्षीय बेटा पांच दिन से लापता, हत्या की साजिश की आशंका

नई दिल्ली। देश के जाने माने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) में काम कर रहे एक वैज्ञानिक के बेटे को ढूंढने में मुंबई पुलिस नाकाम नजर आ रही है। दरअसल वैज्ञानिका 17 वर्षीय बेटा पांच दिन पहले गायब हो गया था। इसकी जानकारी उसके माता पिता ने पुलिस को दी। बेटे को गायब हुए पूरे पांच दिन हो गए हैं, लेकिन मुंबई पुलिस अब तक उसका कोई सुराग नहीं लगा पाई है।

पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार तो हैवान पति ने किया आग के हवाले

मोबाइल कॉल डेटा जुटाने में लगी पुलिस
आपको बता दें कि 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र नमन दत्त को आखिरी बार 23 सितंबर को अपनी बिल्डिंग से निकलते देखा गया था। यही नहीं इसके बाद इस छात्र ने सीएसएमटी बाउंड ट्रेन पकड़ी इसकी जानकारी भी जुटा ली गई, लेकिन इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं है। पुलिस नमन नाम के किशोर का मोबाइल कॉल डेटा जुटाने में लगी है।

मानसिक अवसाद का शिकार है नमन
गायब हुए नमन दत्त की मां चंद्र मूर्ति एक मनोचिकित्सक भी हैं। मूर्ति ने बताया कि नमन पिछले कुछ समय से डिप्रेशन (मानसिक अवसाद) का शिकार है, औऱ धीरे-धीरे से इससे उबर रहा था। पिछले हफ्ते परिवार में हुए एक मौत के चलते नमन काफी प्रभावित हुआ था। मूर्ति ने कहा कि पुलिस हमारा साथ जरूर दे रही है, लेकिन अभी तक किसी भी तरह की सफलता नहीं मिली है।

हालांकि मामले के एक अन्य संदिग्ध पहलू भी है वो ये कि अब तक भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर कि कई वैज्ञानिक गायब हुए हैं और संदिग्ध हालातों में मृत पाए गए हैं। साल 2010 में भाभा के ही वैज्ञानिक एम पद्मनाभन की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई थी। वहीं साल 2009 में कर्नाटक स्थित कैगा परमाणु रिएक्टर से जुड़े एक सीनियर इंजीनियर लोकनाथन महालिंगम की लाश काली नदी में मिली थी। ऐसे में नमन का लापता होने से किसी साजिश का संदेह भी होता है क्योंकि उसके पिता भी एटोमिक रिसर्च सेंटर में ही वैज्ञानिक थे।