मुंबई। लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल हर्बर लाइन पर लोकल ट्रेन में एक यात्री ने महिला के प्राइवेट पार्ट को छूने के बाद अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। मामला तब का है जब कि ट्रैकिंग के लिए पनवेल गई महिला यात्री अपने घर लौट रही थी, उस वक्त एक युवक ने उसके सामने ये अश्लील हरकत की।
हर्बल लाइन पर चल रही लोकल में पनवेल से महिला यात्री करीब साढ़े सात बजे अंधेरी स्टेशन तक जाने के लिए चढ़ी। ट्रेन के डिब्बे में उस वक्त वो अकेली महिला थी। इसी बात का फायदा उठाकर एक चलती ट्रेन में उसके डिब्बे में चढ़ गया और कुछ दूरी पर ट्रेन के चलते ही उसने अपनी पैंट की चैन खोली और अश्लील हरकत करने लगा। महिला यात्री ने इस बात का विरोध किया तो उसने महिला के निजी अंगों को ही हाथ लगाना शुरू कर दिया। जब तंग आकर महिला ने इस युवक की फोटो निकालनी चाही तो युवक ने उसका मोबाइल भी छीन लिया।