27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई: 2500 रुपए के लिए मॉडल का कत्ल, सूटकेस में मिला शव

मृतका मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली थी।

2 min read
Google source verification
Model

मुंबई: 2500 रुपए के लिए मॉडल का कत्ल, सूटकेस में मिला शव

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक मॉडल की हत्या से सनसनी फैल गई है। 20 वर्षीय मॉडल का शव एक सूटकेस में पड़ा मिला था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

IMAGE CREDIT: Instagram

सूटकेस में मिला शव
खबरों के मुताबिक, सोमवार को पुलिस के पास एक संदिग्ध सूटकेस के बारे में फोन आया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, सूटकेस खोलकर देखा तो पता चला उसमें एक युवती का शव था। मृतका की पहचान मानसी दीक्षित के रूप में हुई। वह पेशे मॉडल है और मुम्बई में एक इवेंट कंपनी में पार्टनर भी थी। पूछताछ में सामने आया है कि मानसी दीक्षित आरोपी मुजम्मिल सईद के घर पर गई हुई। पैसों को लेकर झगड़ा हुआ। कहा जा रहा है कि कुछ ऑनलाइन पैमेंट को लेकर विवाद हुआ था। सिर्फ 2500 रुपए को लेकर झगड़े की बात सामने आ रही है। विवाद के दौरान हैदराबाद का रहना वाला 19 वर्षीय सईद ने लोहे के स्टूल (छोटी मेज) से मानसी पर हमला कर दिया। इस हमले से उसकी मौत हो गई। सईद ने मानसी के शव को एक सूटकेस में रखकर ठिकाना लगाने के मकसद से मालाड पश्चिम में लिंक रोड के पीछे सुनसान रास्ते पर फेंक दिया।

कैब ड्राइवर ने पकड़वाया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी 20 वर्षीय सईद ने मानसी दीक्षित का कत्ल करने के बाद उसका शव एक सूटकेस में रखा। जिसके बाद उसने ओशिवारा से मलाड के लिए अपने मोबाइल से एक कैब बुक की। सोमवार दोपहर करीब दो बजे उसने सूटकेस वहां फेंक दिया। जिसके बाद उसने ऑटो रिक्शा लिया। कैब ड्राइवर को आरोपी की हरकतें संदिग्ध लगी उसने पुलिस को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। कैब ड्राइवर ने पुलिस को सईद का नंबर भी दिया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।