29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंदिरों में आस्था की कतार, फर्स्ट चर्च में हुई आराधना, किया सुंदरकांड

अपने-अपने तरीके से किया वर्ष 202४ का स्वागत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Yggyadutt Parale

•

Updated: 1 Jan 2024, 11:46 PM IST

मंदिरों में आस्था की कतार, फर्स्ट चर्च में हुई आराधना, किया सुंदरकांड

मंदिरों में आस्था की कतार, फर्स्ट चर्च में हुई आराधना, किया सुंदरकांड

रतलाम. शहर में सोमवार 1 जनवरी को देवालय खूब सजे। दिव्य शृंगारित प्रतिमाओं के आकर्षक स्वरूप को भक्तों ने दिनभर निहारा। देव-दर्शन के साथ लोगों ने अंग्रेजी नया साल मनाया। आस्थावानों की कतार मंदिरों में नजर आई। सुबह से लेकर देर रात तक सर्द हवा के बीच भी श्रद्धालु दर्शन करने आते रहे। ईसाई समुदाय ने नए वर्ष पर प्रभु आराधना की। माहेश्वरी महिला मंडल ने सुंदरकांड का आयोजन किया।

शहर में अंग्रेजी नया साल पर मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। लोगों ने मंदिर पहुंच कर भगवान के चरणों में माथा टेक आशीर्वाद लिया। इसके चलते मंदिरों में भीड़ देखी गई। प्रसिद्ध शक्ति पीठ कालिका माता मंदिर पर भक्तों की कतार देखी गई। भक्तों ने गर्भगृह में पहुंच कर माता को वंदन कर आशीर्वाद लिया। यह दौर शाम तक जारी रहा।

नए वर्ष पर की प्रभु की आराधना

सैलाना बस स्टैंड स्थित फर्स्ट चर्च में सोमवार को नए वर्ष पर प्रभु की आराधना की गई। सुबह 9 बजे फादर सेमसन दास ने प्रभु की आराधना कर नए वर्ष में देश, शहर, समाजजनों के खुशहाली व समृद्धि के लिए प्रभु से प्रार्थना की। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। आराधना के बाद कई समाजजन सैलाना रोड स्थित कब्रिस्तान पहुंचे और अपने पूर्वजों की समाधि पर पुष्प अर्पित कर प्रार्थना की। दोपहर 12 बजे बाद सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। इसका समाजजनों ने आनंद लिया।

-------------------

माहेश्वरी भवन में सुंदरकांड का आयोजन

रतलाम. श्री माहेश्वरी समाज रतलाम के तत्वावधान में माहेश्वरी महिला संगठन के 63 में स्थापना दिवस के अवसर पर कसारा बाजार स्थित माहेश्वरी भवन पर समाज की महिलाओं ने सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। जामवंत के वचन सुहाए सुनि हनुमंत हृदय अति भाए ... के साथ पाठ प्रारंभ किया तथा राम सियाराम सियाराम जय जय राम की आरती के साथ समापन हुआ। अंत में प्रसादी वितरित की गई ।