10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lecturer Suicide Attempt: व्याख्याता ने कॉलेज में आकर पिया कीटनाशक फिर मेल पर दी जानकारी, सिरोही ट्रोमा सेंटर में भर्ती

Sirohi Suicide Attempt: सिरोही के कॉलेज में एक व्याख्याता द्वारा कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। व्याख्याता ने कीटनाशक पीने के बाद ई-मेल के जरिए इसकी जानकारी दी, जिससे कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Sirohi College

सिरेाही पॉलिटेक्निक कॉलेज की फोटो: पत्रिका

Sirohi Polytechnic College lecturer Kuldeep Pawar: सिरोही पॉलिटेक्निक कॉलेज के व्याख्याता कुलदीप पवार ने सोमवार सुबह कॉलेज में कीटनाशक पी लिया। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में सिरोही के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार किया।

कॉलेज के प्राचार्य बी.एल. सिंघाड़िया ने बताया कि कॉलेज में कार्यरत व्याख्याता कुलदीप पवार ने सोमवार सुबह ई-मेल कर जानकारी दी कि उन्होंने कीटनाशक पी लिया है। सूचना से कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्टाफकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और व्याख्याता को सिरोही ट्रोमा सेंटर ले जाया गया।

ट्रोमा सेंटर में चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने उनका उपचार शुरू किया। प्राचार्य ने बताया कि कुलदीप पवार का इलाज मानसिक रोग विशेषज्ञ से भी चल रहा है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाने के साथ ही परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

समय से पहले पहुंचे कॉलेज

प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज का समय 10 बजे का है, लेकिन व्याख्याता कुलदीप पवार करीब साढ़े नौ बजे के आसपास ही कॉलेज पहुंच गए। उस दौरान कॉलेज का स्टाफ नहीं आया था। इस दौरान व्याख्याता ने कीटनाशक पीने के बाद मेल कर जानकारी दी। स्टाफ सदस्य ने तत्काल मौके पर पहुंचकर अस्पताल पहुंचाया।

बड़ी खबरें

View All

सिरोही

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग