
ओडिशा सीएम नवीन पटनायक
नई दिल्ली। ओडिशा ( Odisha ) से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नवीन पटनाटक ( CM Navin Patnaik ) की हत्या की साजिश रची गई है। दरअसल सीएम को धमकी भरा एक खत मिला है। इस खत में कहा गया है कि नवीन पटनायक को जान से मारने की साजिश रची गई है।
वहीं इस चिट्ठी के सामने आने के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इसके बीच धमकी को गंभीरता से लेते हुए नवीन पटनायक की सुरक्षा और भी बढ़ा दी गई है।
आधिकारिक सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को जान से मारने की एक अनाम चिट्ठी मिली है।
इस चिट्ठी में दावा किया या है कि मुख्यमंत्री को जान से मारने की साजिश रची गई है। अधिकारियों की माने तो इस धमकी भरे खत के मिलने से सिक्योरिटी एजेंसी भी हरकत में आ गई है। साथ ही राज्य सरकार ने इस विषय की जांच का आदेश दिया है।
नागपुर का है साजिशकर्ता
सीएम की हत्या की साजिश वाला खत मुख्यमंत्री आवास पर ही आया था। इस पत्र में अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल किया गया था। पत्र में जान से मारने की धमकी देने के साथ ही यह भी कहा गया है कि जान से मारने की साजिश का सरगना नागपुर (महाराष्ट्र) में रहता है।
अधिकारियों के मुताबिक सीएम की हत्या की साजिश का ये खत 5 जनवरी को मिला है। इसके बाद विशेष सचिव डॉ. संतोष बाला ने राज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारियों को इस विषय की जांच करने का आदेश दिया है।
Published on:
08 Jan 2021 02:24 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
