नई दिल्ली। कर्मचारियों से ज्यादा काम लेना तो हर कंपनी की पॉलिसी का हिस्सा होता है। इसके लिए कंपनियां अलग-अलग तरह के नियम कायदे और कानून लागू भी करती है। लेकिन सोचिए आप किसी दफ्तर में काम कर रहे हैं। अचानक आपको टॉयलेट जाना है, लेकिन आप जा नहीं सकते। क्योंकि अगर आप एक बार जा चुके हैं तो दूसरी बार या इससे ज्यादा बार जाने पर आपको जुर्माना देना पड़ सकता है। चौंक गए ना आप, लेकिन ये सच है।