23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Odisha News: तेंदुए और सूअर के दांत के साथ पकड़ा गया तस्कर, तोता और गिलहरी की बचाई गई जान

वन विभाग अधिकारी ने ग्राहक बन कर तस्कर से पहले व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया। तस्करी की खबर की पुष्टि किए जाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ दिन पहले ही इस इलाके में एक तस्कर को पकड़ा गया था, जो तेंदुए की खाल की तस्करी कर रहा था।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Sep 03, 2022

leopard_1.jpg

ओडिशा के नयागढ़ जिले में शनिवार को रानपुर वन विभाग के अधिकारियों ने ग्राहक बनकर एक वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से तेंदुए के दांत जब्त किए गए। छापेमारी के दौरान टीम ने उसके पास से एक तोता और एक बहुत ही दुर्लभ भारतीय विशाल गिलहरी को भी बचाया है। सूत्रों के अनुसार, इन सब के अलावा तस्कर के पास से सूअर के दांत भी बरामद किए गए हैं।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारियों ने ग्राहक बनकर तेंदुए के दांत खरीदने के बहाने तस्कर से संपर्क किया था। उन्होंने पहले तस्कर से व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया और कीमत के लिए सौदेबादी की। दांतों के कब्जे की पुष्टि करने और व्हाट्सएप पर तस्वींरे भेजने के बाद उन्होंने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। योजना के अनुसार, अधिकारियों ने सामान्य ग्राहकों के वेश में उन्हें तालामनीनाग रोड के पास पकड़ लिया और सारा सामान जब्त कर लिया।


वन विभाग अधिकारी ने बताया, "तस्कर को पकड़ने के लिए खुर्दा एसीएफ के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई थी। हमारे अधिकारियों ने सबसे पहले उनसे व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया। पुष्टि के बाद हमने अचानक उसके घर पर छापा मारा और उसकी मां वीना प्रधान के पास से दांत जब्त कर आरोपी विनोद प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। इस तस्करी को मुख्य रूप से उसका बेटा संजय प्रधान अंजाम दे रहा है। हमने तेंदुए के दांत, सूअर के दांत, एक जीवित तोता और दुर्लभ भारतीय विशाल गिलहरी को उसके कब्जे से जब्त कर लिया है।"


कुछ दिन पहले STF की टीम ने इस इलाके से एक तस्कर को गिरफ्तार किए था, उसके पास तेंदुए की खाल जब्त की गई थी। वहीं नयागढ़ जिले में शिकारियों की संख्या में हो रही बढ़ौतरी वन अधिकारियों के लिए चिंता का विषय बन गई है।

यह भी पढ़ें: बिहार में 'गुरु-शिष्य' का रिश्ता हुआ शर्मसार, शिक्षक को गोली मार कर फरार हुआ छात्र