7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्राइम ब्रांच के भोज में रोटी नहीं पहुंचने पर होटल में हुई चाकूबाजी, हत्या के प्रयास के आरोप में मालिक अरेस्ट

Crime News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में क्राइम ब्रांच के भोज में रोटी सप्लाई करने के मामले में होटल मालिक के साथ झड़प हो गई। पुलिस ने होटल मालिक को अरेस्ट कर लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
up_police_news.jpg

Crime News: मामला उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले का है। जहां रोटी जैसी खाने कई चीज पर क्राइम ब्रांच और होटल के कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

सूर्यप्रकाश मिश्रा कौशांबी के सराय अकिल के पास खोंपा गांव के रहने वाले हैं। उन्हें रात में केल्विन अस्पताल ले जाया गया और इलाज कराया गया। मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं होटल के मालिक ने बताया कि रोटी का ऑर्डर देने वाला शख्स नशे में था और इसी वजह से झगड़ा हो गया।

यह भी पढ़ें:भारतीय अधिकारियों को हनीट्रैप के शिकार में फंसा रहा पाकिस्तान, खूबसूरत लड़कियों के फोटो और मोबाइल नंबर जारी
हालांकि इस मामले में क्राइम ब्रांच का नाम पुलिस लेना नहीं चाह रही। रोटी को लेकर धूमनगंज के जलवा जंक्शन के पास शारदा होटल में बवाल हो गया। जहां एक आदमी को रोटी खरीदने पर काफी देरी से मिली। तो फिर इसी बात पर झगड़ा शुरू हो गया। झगड़े के बाद होटल के स्टाफ ने उन पर हमला कर दिया और उसके सिर पर चाकू से वार कर दिया।

यह भी पढ़ें:सहमति से सेक्स करने की उम्र 18 से घटाकर 16 करने की सिफारिश, रेप केस में MP हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच का अहम फैसला
Crime Branch News: हालांकि रोटी क्राइम ब्रांच की दावत के लिए मंगाई गई थी। झगड़ा होने के बाद क्राइम ब्रांच वाले मौके पर पहुंचे। जिसके बाद जमकर मारपीट हुई और इसी दौरान मौके पर धूमनगंज पुलिस पहुंची। पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल भेजा और हत्या के आरोप में FIR दर्ज की और होटल के भारत यादव, रवि यादव, राहुल यादव, रोहित यादव समेत चार लोगों को गिरफ्त में लिया है।