14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुणे के मिलिट्री अस्पताल में दिव्यांग के साथ रेप, चार जवानों के खिलाफ शिकायत दर्ज

पुणे के मिलिट्री अस्पताल में दिव्यांग के साथ पिछले कई सालों से रेप करते रहे चार जवान, कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

less than 1 minute read
Google source verification
rape

पुणे के मिलिट्री अस्पताल में दिव्यांग के साथ रेप, चार जवानों के खिलाफ शिकायत दर्ज

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में पुणे से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां मिलिट्री हॉस्पिटल में चार सैनिक जवानों की ओर से एक दिव्यांग महिला के बलात्कार की घटना ने सनसनी फैला दी है। पिछले कुछ सालों से महिला के साथ लगातार बलात्कार किया जा रहा था। हॉस्पिटल प्रशासन को इस बात की शिकायत करने के बावजूद मिलिट्री हॉस्पिटल प्रशासन ने इस मामले में चुप्पी साध रखी थी। इस घटना से पूरे सुरक्षा मंत्रालय में खलबली मच गई है। महिला की ओर से सुरक्षा मंत्रालय, भारत से इस मामले में मदद मांगने के बाद हड़कंप मच गया।


दरअसल महिला ने इस बारे में कई बार शिकायत की लेकिन इतनी शिकायत के बाद भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई तो महिला ने इंदौर के दंपति की मदद से खड़की पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करायी। देर रात खड़की पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज किया गया है।

सुरक्षा मंत्रालय से शिकायत के बाद हुई पहल
महिला ने जब सुरक्षा मंत्रालय के प्रमुख से इस मामले में शिकायत की तो मंत्रालय ने महिला की शिकायत पर दखल लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। 34 वर्षीय पीड़ित महिला पुणे के मिलिट्री हॉस्पिटल में कार्य करती है। आरोप है कि वर्ष 2015 से महिला के साथ बलात्कार किया जा रहा है। भारतीय सेना के तीन जवानों की ओर से अलग-अलग समय पर उससे रेप किया गया और अन्य एक जवान से महिला के साथ यौन शोषण किए जाने की बात सामने आयी है। पीड़ित महिला की ओर शिकायत किए जाने पर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।