रतलाम. उमरबट्टा निवासी एक परिवार के घर पर लड़कियों का विवाह होने से पूरा परिवार और रिश्तेदार पिकअप से रावटी में चूडिय़ां और अन्य सामग्री खरीदने आ रहे थे। इसी दौरान मलवासी के पास उनकी पिकअप पलटी खा गई। दुर्घटना में पिकअप में सवार 28 लोगों को चोंटे आई है। इनमें महिलाएं और बच्चे ज्यादा हैं। घायलों में से आठ को जिला अस्पताल रैफर किया गया है।
उमरबट्टा निवासी जमनाबाई ने रावटी पुलिस को बताया कि उसके भतीजे कोदर डोडियार के लड़कियों की शादी होने से ये सभी लोग पिकअप से रावटीा आ रहे थे। इसी दौरान चालक पप्पू पिता गवरिया चारेल निवासी ग्राम उमरबट्टा ने मलवासी से सवारियां बैठा ली जिससे वाहन में ओवरलोड हो गया। दोपहर में 2.15 बजे सलवासी रावटी रोड़ पर बचलिया खाल के यहां वाहन पलटी खा गया।
ये हुए घायल
काली पति मडिया मुनिया (60) बिजनी पाड़ा, पप्पू पिता नानूराम वसुनिया (35) भूतिया, सीता पति नीले डोडियार (25) उमरबट्टा, शांति पति कोदर डोडियार (55) उमरबट्टा, सोनू पिता रूमा (20), बद्दीबाई पति मानसिंह खडिय़ा (50) मलवासी, गुड्डी पति नरु चारेल (20), गोपाल पिता रादू सिंघाड़ (1), अनिल पिता नाथू चारेल (4), सुनील पिता नाथू चारेल (5), सोनू पिता मानसिंह खडिय़ा (20), विनोद पिता मानसिंह खडिय़ा (7), देवा पिता नरू सिंघाड़ (24), दुर्गा पिता कोदर डोडियार (15), विजय पिता शांतू वसुनिया (7), धूलजी पिता बद्दा डोडियार (55), जमनाबाई पति कालू डोडियार, मानजी पिता हकरू (58), मेमू पति खीमराम (28), भूरालाल पिता नानूराम (50), गुलाबबाई पति मडिय़ा (45), चंचल पिता मुन्नालाल (7), मदन पिता राजू (6), नीलेश पिता सुरेश (4), रितिका पिता सुरेश (8), असिता पिता राहुल (20), श्यामा पति रूपसिंह (30) और माया पिता रूपसिंह (5) घायल हुए हैं।