
बंदूक की नोक पर पायलट से लूट।
नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( coronavirus ) संकट के बीच बड़ी खबर देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( Delhi ) से आ रही है। दिल्ली IIT फ्लाइओवर पर बेखौफ अपराधियों ने बंदूक की नोक पर एक पायलट ( Pilot ) को लूट लिया। इतना ही नहीं लूट-पाट करने के बाद अपराधियों ने पायलट पर चाकू से हमला भी किया। इधर, पुलिस ने FIR दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
मास्क पहने थे अपराधी
जानकारी के मुताबिक, 30 साल के युवराज तेवतिया ( Yuvraj Singh Tewatia) नामक पायलट रात के करीब एक बजे एयरपोर्ट ( Airport ) जा रहे थे। युवराज जैसे ही दिल्ली IIT फ्लाइओवर पर पहुंचे, चार से पांच बाइक पर 8 से 10 अपराधी मास्क पहने पहुंचे और उनकी गाड़ी को रोका। पुलिस का कहना है कि अपराधियों ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और युवराज की कनपटी पर बंदूक तान दिया। अपराधियों ने पायलट का सामान और तकरीबन 34 हजार रुपए कैश लूट लिए।
लूटने के बाद चाकू से हमला
पुलिस ( Delhi Police ) का कहना है कि लूट-पाट करने के बाद अपराधियों ने युवराज तेवतिया पर चाकू से हमला किया। इस हमले में युवराज हल्के घायल भी हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। युवराज ने आरोप लगाया है कि पुलिस का कहना है कि वे सभी लोकल गुंडे थे और लॉकडाउन के कारण ऐसा कर रहे हैं। इन अपराधियों को किसी बात का डर नहीं है।
पुलिस ने दर्ज किया FIR
इधर, पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने युवराज को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। वहीं, युवराज ने आपबीती को सोशल साइट फेसबुक पर भी शेयर किया है। लेकिन, सवाल ये है कि पॉश इलाके में अपराधी इतने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई है।
Published on:
04 Jun 2020 09:53 am
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
