8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

40 लोगों के महिला से दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा, 50 रुपये के नोट ने मचा दी सनसनी

पंचकुला गैंगरेप में पुलिस ने काफी चौंकाने वाला खुलासा किया है।

2 min read
Google source verification
gang rape

40 लोगों के महिला से दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा, 50 रुपये के नोट ने मचा दी सनसनी

नई दिल्ली। हरियाणा के पंचुकला स्थित मोरनी में एक महिला के साथ 40 लोगों के द्वारा चार दिनों तक गैंगरेप मामले में नया खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने 6 और लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस केस में अब तक नौ लोग गिरफ्तार हो गए हैं। वहीं, इस केस में पुलिस को एक 50 रुपये की नोट हाथ लगी है, जो सबके लिए पहेली बन गया है।

क्या है 50 रुपये के नोट की कहानी

पीडि़त महिला का कहना है कि गेस्‍ट हाउस में दुष्‍कर्म करने के बाद एक पुलिसकर्मी ने महिला को 50 रुपये का नोट दिया था। जिसपर उसने अपना फोन नंबर लिखा था। महिला ने बताया कि पुलिस ने उससे कहा था कि अगर कोई दिक्‍कत हो, तो इस नंबर पर उससे बात कर लें। पंचकूला के पुलिस उपायुक्त राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी सुनील उर्फ सनी को पुलिस सोमवार को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी, जिसके बाद उसे अन्य आरोपों के बारे में पूछताछ की जाएगी। इससे पूर्व चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपित लवली गेस्ट हाउस के मालिक सुनील उर्फ सनी एवं अवतार को गिरफ्तार किया था। इसके बाद यह मामला पंचकूला पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया। पंचकूला पुलिस ने शनिवार रात को एक व्यक्ति साहब सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में अभी कुछ ओर गिरफ्तारियां हो सकती है। हालांकि, यह सवाल अब भी सबको हैरत में डाले हुए है कि वह कौन पुलिस वाला था, जिसने महिला को 50 रुपये दिए थे। पुलिस इस केस को लेकर लगातार छापेमारी कर रही और सच तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।


गौरतलब है कि पिछले दिनों पंचकुला के लवली गेस्ट में 40 लोगों ने चार दिनों तक एक महिला के साथ गैंगरेप किया था। इस मामले का खुलासा होने के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया था और लोग दहशत में आ गए थे।