दरअसल, नोट्स में लिखा था, 'मोक्ष प्राप्ति के लिए हवन करने के बाद आप सब अपने कानों में रुई डालोगे और मुंह और आंखों पर कपड़ा बांधोगे। यह इसलिए ताकि एक-दूसरे को देख ना सको और न ही चीख-पुकार सुन पाओ। नोट्स में यह भी लिखा था कि अंतिम समय में जब आखिरी इच्छा के पूरे होने का समय आएगा तो उस समय आसमान हिलेगा और धरती कांप उठेगी, लेकिन तुम डरना मत बस मंत्रों का जाप करते रहना।