क्राइम

इंसानियत शर्मसारः कलयुगी बेटे ने मां के साथ कर डाला दुष्कर्म, परिवार के सामने ही देखता था अश्लील वीडियो

परिवार के सामने ही अश्लील वीडियो देखने के आदी एक युवक ने अपनी 46 साल की मां के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

2 min read

नई दिल्ली। इंटरनेट पर मौजूद पोर्न कंटेंट तक युवाओं की आसान पहुंच का एक और दुष्परिणाम सामने आया है। अश्लील वीडियो देखने के आदी एक युवक ने अपनी 46 साल की मां के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना गुजरात के पालनपुर की है। यहां पाटन शहर के जल चौक इलाके में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें

कठुआ व उन्नाव की घटना के बाद सहमी अलवर शहर की बेटियां, पीडि़ताओं को न्याय दिलाने की उठी मांग

मां-बहन के सामने ही देखता था अश्लील वीडियो
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी अश्लील वीडियो देखने का आदी था। वह अपनी मां और बहन के सामने भी अश्लील वीडियो देखता था। घटना वाली रात को आरोपी युवक रात के लगभग एक बजे पानी पीने के बहाने मां के कमरे में घुसा था। उस समय पीड़ित महिला सो रही थी। इसी दौरान उसने पहले महिला का मुंह दबाया और फिर उस पर हमला कर दिया। गौरतलब है कि मां और बेटे के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। इसके चलते महिला की चीख सुनकर भी कोई मदद के लिए नहीं आया।

लगातार सामने आ रहे रिश्तों के कत्ल के मामले
देश में दुष्कर्म की मौजूदा वारदातों पर गौर किया जाए तो बेहद चिंताजनक हालात सामने आते हैं। हाल ही में कुछ महीनों की मासूमों से लेकर उम्रदराज महिलाओं को भी घिनौनी वारदातों का शिकार बनाया जा रहा है। कई मामलों में ये दरिंदे पीड़ित महिलाओं के ही करीबी निकलते हैं। इसी हफ्ते इंदौर में भी कुछ महीनों की बच्ची के साथ उसके ही रिश्ते के मामा ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर उसे मौत के घाट उतार दिया था। इसी तरह कठुआ की घटना से भी पूरा देश स्तब्ध है। देश में लगातार कानून बन रहे हैं, लेकिन जिस तरह की घटनाएं हो रही हैं उनसे साफ है कि सिर्फ कानून के दम पर हालात नहीं सुधरने वाले, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी सुधार की पहल करनी होगी।

ये भी पढ़ें

फ्रांसिसी टूरिस्ट्स को खूब लुभाता है पूरब का वेनिस, पिछले साल विदेशियों में सबसे ज्यादा आए फ्रांस के

Published on:
22 Apr 2018 01:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर