4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फ्रांसिसी टूरिस्ट्स को खूब लुभाता है पूरब का वेनिस, पिछले साल विदेशियों में सबसे ज्यादा आए फ्रांस के

फ्रांस के पर्यटकों को लेकसिटी खूब पसंद आ रहा है। गत वर्ष विदेश से आने वाले पर्यटकों में इनकी संख्या सर्वाधिक रही।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 19 Apr 2017, 1:14 PM IST

फ्रांस के पर्यटकों को लेकसिटी खूब पसंद आ रहा है। गत वर्ष विदेश से आने वाले पर्यटकों में इनकी संख्या सर्वाधिक रही। पाकिस्तानी पर्यटकों को झीलों की नगरी में कम ही रास आया। वर्ष 2016 में करीब 17 देशों के अलावा भारत के विभिन्न राज्यों के पर्यटकों ने लेकसिटी को भ्रमण के लिए चुना। अधिकतर विदेशी पर्यटक ट्यूरिंग पैकेज के तहत आते हैं जिनको उदयपुर में रात्रि विश्राम करने का अवसर नहीं मिलता है। ये दिन शहर के पर्यटन स्थल घूमने के बाद अन्य शहर के लिए रवाना हो जाते हैं।

पर्यटन विभाग के अनुसार वर्ष 2016 में कुल 5,01,116 विदेशी पर्यटक उदयपुर में आए। इनमें से सर्वाधिक करीब 75 हजार 978 पर्यटक फ्रांस के थे। इनमें से 28 हजार 504 पर्यटक उदयपुर घूमने के बाद अन्य शहर के लिए रवाना हो गए, वहीं 47,474 ने लेकसिटी में रात्रि विश्राम भी किया। झीलों की नगरी आने वाले पर्यटकों में सबसे कम 274 पर्यटक पाकिस्तान के हैं। इनमें से 202 ने शहर के पर्यटन स्थल घूमने के बाद यहीं रात्रि विश्राम किया।

READ MORE: उदयपुर में आज एहतियातन बंद कराई मोबाइल इंटरनेट सेवा, इस घटना के बाद उपजा था देर रात तनाव

वर्ष 2016 में इतने आए पर्यटक

ब्रिटेन - 58584

इटली - 19625

कनाडा - 20043

अमरीका - 64459

जर्मनी - 42326

आस्टे्रलिया - 32779

स्विजरलैंड - 8091

जापान - 3572

श्रीलंका - 659

बांग्लादेश - 814

सिंगापुर - 2111

ईरान - 516

यूएई - 348

सऊदी अरब - 554

मलेशिया - 2294

इनके अलावा अन्य देशों से भी

करीब 1,66,079 पर्यटक का लेकसिटी में आए।