बता दें कि मॉडल टाउन के डॉ. अंबेडकर नगर की रहने वाली लड़की जालंधर बाईपास पर ऑटो में सवार हुई थी। उस ऑटो में दो लड़के पहले से बैठे थे। पीड़िता ने बताया है कि ड्राइवर दोनों से नाम लेकर बातचीत कर रहा था। गुरदित सिंह नामक व्यक्ति ऑटो चला रहा था। शमशेर अली और बॉबी उसके अगल-बगल में बैठे हुए थे। इसी दौरान पीछे बैठे दोनों लड़कों ने नशाला पदार्थ सुंघाकर उस बेहोश कर दिया। उसके बाद उसके साथ तीनों ने बारी-बारी से रेप किया। पीड़िता को जब होश आया तो वह किसी सुनसान जगह पर पड़ी हुई थी। बाद में तीनों ने उसका पर्स लेकर भी फरार हो गए। उसके पर्स में कान के टॉप्स, मोबाइल फोन और दस हजार रुपये कैश था।