scriptपंजाब: ड्यूटी पर तैनात महिला ड्रग इंस्‍पेक्‍टर की हत्‍या, सीएम ने दिए जांच के आदेश | Punjab: Murder of woman drug inspector posted on duty in kharar | Patrika News

पंजाब: ड्यूटी पर तैनात महिला ड्रग इंस्‍पेक्‍टर की हत्‍या, सीएम ने दिए जांच के आदेश

locationनई दिल्लीPublished: Mar 30, 2019 11:01:37 am

Submitted by:

Mohit sharma

पंजाब के खरड़ में एक महिला अफसर की ड्यूटी के दौरान हत्‍या।
नेहा शौरी फारेंसिक लेबोटरी में जोनल लाइसेंसिंग आथॉरिटी के पद पर तैनात थीं।
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डीजीपी को इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

news

पंजाब: ड्यूटी पर तैनात महिला ड्रग इंस्‍पेक्‍टर की हत्‍या, सीएम ने दिए जांच के आदेश

नई दिल्ली। पंजाब के खरड़ में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला अफसर की ड्यूटी के दौरान ही हत्‍या कर दी गई। वारदात को दिन दहाड़े अंजाम दिया गया। महिला अफसर को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की पहचान नेहा शौरी के रूप में हुई है। नेहा फारेंसिक लेबोटरी में जोनल लाइसेंसिंग आथॉरिटी के पद पर तैनात थी। इस घटना ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पुलिस महानिदेशक को इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

 

https://twitter.com/ANI/status/1111803818432516099?ref_src=twsrc%5Etfw

जानकारी के अनुसार एक शख्स ने ड्यूटी पर तैनात महिला अफसर नेहा शौरी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। यही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद हत्‍यारे ने खुद भी गोली मार ली। हमलावर को गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम महिंदर सिंह है। आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद पकड़े जाने के डर से सुसाइड का प्रयास किया। नेहा हरियाणा स्थित पंचकूला की रहने वाली थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि अभी तक इस घटना के पीछे कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

 

https://twitter.com/hashtag/Punjab?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

पुलिस जानकारी के मुताबिक बठिंडा निवासी आरोपित महिंदर सिंह रोपड़ में मेडिकल स्टोर चलाता है। कुछ दिन पहले महिंदर सिंह के स्टोर का लाइसेंस कैंसिल हो गया था। आशंका जताई जा रही है कि तभी से नेहा शौरी महिंदर के निशाने पर थी। घटना के दिन शुक्रवार को करीब 11.45 बजे महिंदर नेहा के कार्यालय में घुसा और गोलीबारी शुरू कर दी। नेहा को गोली मारने के बाद आरोपी बाइक से भागने लगा, तभी वहां मौजूद लोगों ने उसको पकड़ लिया। इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर सुसाइड का प्रयास किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो