6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साइबर कैफेज पर छापेमारी, आपत्तिजनक हालत में मिला कपल

पंजाब के होशियारपुर के कुछ साइबर कैफेज में की गई छापेमारी में पुलिस को आपत्तिजनक हालात में मिला एक जोड़ा...

1 minute read
Google source verification

image

Bhup Singh

Sep 27, 2016

sex racket

sex racket

जालंधर। पंजाब के होशियारपुर में कुछ साइबर कैफेज के विरुद्ध शुरू किए गए अभियान के दौरान पुलिस ने सोमवार को राजकीय कालेज के निकट 3 जगह छापेमारी की। इस दौरान कैफे के बाहर से ताले लगे थे। पुलिस शटर तोड़कर अंदर घुसी, तो वहां का नजारा दूसरा था। अंदर एक कपल आपत्तिजनक हालात में मिला।


कैफे में नहीं था कोई कम्प्यूटर
डी.एस.पी. सिटी समीर वर्मा व थाना मॉडल टाऊन के एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर गोपाल सिंह गोराया के नेतृत्व में मारे गए छापे में एक लड़के पर केस दर्ज कर अरेस्ट कर लिया जबकि कैफे मालिक फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक कैफे मालिक यहां लड़के-लड़कियों को केबिन के बदले प्रति घंटा 1000 से लेकर 1500 रुपए वसूलता था। इस साइबर कैफे ने न तो कोई कम्प्यूटर था और न ही वहां पर इंटरनेट कनेक्शन ही था।

पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार यह पर कार्रवाई की गई। बताया जाता है कि कैफे में पैसे लेकर देह व्यापार करवाया जाता है। इसके अलावा पुलिस ने 2 अन्य कैफे पर छापे मारे लेकिन कोई आपत्तिजनक बात नहीं पाई गई।

पिछले महीने भी हुई थी रेड
बता दें अगस्त महीने में भी एसएचओ गोपाल सिंह ने साइबर कैफे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने सरकारी कॉलेज के निकट खुले साइबर कैफे सेंटरों में रेड की थी। तब कई कैफे मालिक ताले लगाकर भाग गए थे। कैफे मालिक जोड़े को केबिन देने के बदले मनमुताबिक पैसे वसूलते थे।