मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक शंकर मंदोरी पूर्व में राम रहीम की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात था। लेकिन, डेरा प्रमुख के गिरफ्तार होने के बाद पंचकूला में हुई हिंसा के दौरान उस पर साजिश में शामिल होने के आरोप लगे थे। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हरियाणा पुलिस ने उसे सेवाओं से बर्खास्त कर दिया था। बताया जा रहा है कि इसके बाद से वह काफी परेशान चल रहा था और आखिरकार उसने खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक अभी आत्महत्या के पीछे स्पष्ट वजह का पता नहीं चल सका है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।