28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पढ़ाई करने घर से बाहर गई थी छात्रा, फिर एक दिन बिगड़ी तबीयत तो खुला चौंकाने वाला राज

घर से बाहर पढ़ने गई छात्रा के साथ उसके परिजन ने दुष्कर्म किया।
2 min read
Google source verification
rape

पढ़ाई करने घर से बाहर गई थी छात्रा, फिर एक दिन बिगड़ी तबीयत तो खुला चौंकाने वाला राज

नई दिल्ली। हरियाणा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अंबाला की रहनेवाली एक युवती पढ़ाई करने के लिए देहरादून गई थी। उसी दौरान उसके रिश्तेदार ने उसके साथ जबरन कई बार शारीरिक संबंध बनाए। एक दिन युवती की जब तबीयत बिगड़ी तो काफी चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

गर्भवती हो गई थी युवती

पुलिस के मुताबिक अंबाला की रहनेवाली 16 साल की छात्रा करीब दो साल पहले पढ़ने के लिए देहरादून गई थी। छात्रा वहां पीजी में रहती थी, लेकिन छुट्टियों में देहरादून में प्रेमनगर स्थित कदरी गांव के महिमा एन्क्लेव में रहने वाले दूर के रिश्तेदार दिलावर सिंह के यहां चली जाती थी। छात्रा के मुताबिक इस दौरान दिलावर उससे शारीरिक संबंध बनाता था। संबंध बनाने के बाद वह धमकी देता था कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो बहुत बुरा होगा। यही नहीं वह उससे मारपीट भी करता था। डर के कारण वह चुप रही। कुछ दिन पहले जब उसकी तबीयत खराब हुई तो उसे डॉक्टर्स के पास ले जाया गया, जहां पता चला कि वो गर्भवती है। इस खुलासे के बाद पीड़ित युतवी ने सारी सच्चाई परिजन को बताई।

थाने में दर्ज हुई शिकायत

मामले का खुलासा होने के बाद पीड़ित के परिजन थाने गए और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता के मुताबिक नाबालिग से देहरादून में दुष्कर्म हुआ है, इसलिए जीरो एफआइआर दर्ज की गई है। मामले की तफ्तीश देहरादून पुलिस ही करेगी। यदि परिवार चाहे तो 8 सप्ताह से पहले उसका गर्भपात भी करवा सकता है। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।हालांकि, अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कहां है। पुलिस भी अभी तक इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दे रही है। वहीं, पीड़िता की हालत भी कुछ ठीक नहीं है।