28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Husband Murder: पति अक्सर कहता था कि दूसरे मर्दों से तुम्हारे अवैध संबंध है, पत्नी को इतना गुस्सा आया कि कर दी हत्या

Husband murder in Surguja: रात में शराब के नशे में घर पहुंचे थे पति-पत्नी, पति ने फिर चरित्र शंका को लेकर शुरु किया विवाद तो ईंट-पत्थर और लकड़ी से पीट-पीटकर मार डाला, गई जेल
2 min read
Google source verification
Husband murder

Husband murder, पुलिस गिरफ्त में आरोपी पत्नी (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. बतौली के ग्राम कदनई में एक युवक अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका (Suspicious on wife character) करता था। वह कहता था कि तुम्हारे दूसरे मर्दों से भी संबंध हैं। 26 जून की रात शराब के नशे में दोनों घर पहुंचे थे। इस दौरान पति फिर से उसी बात को लेकर विवाद करने लगा। इस पर पत्नी ने गुस्से में आकर ईंट-पत्थर व लकड़ी से उसके सिर सहित शरीर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। इससे वह बेहोश होकर वहीं गिर गया। रातभर वह गंभीर हालत में आंगन में ही पड़ा रहा। सुबह बेटे को इसकी जानकारी मिली तो वह पिता को लेकर बतौली अस्पताल पहुंचा। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पत्नी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कदनई के लोटाभवना निवासी नेतराम मझवार 45 वर्ष अपनी पत्नी मानकुंवर के साथ रहता था। जबकि इनका बेटा सरोता मझवार बतौली में रहता है। चरित्र शंका को लेकर पति द्वारा आए दिन पत्नी से विवाद (Husband dispute over character) किया जाता था।

इसी बीच 26 जून की रात को दोनों शराब पीकर घर आए, इसके बाद पति फिर चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ विवाद करने लगा। इस दौरान मानकुंवर अपने पति को तुम मेरे चरित्र पर हमेशा शंका करते हो कहकर गुस्से में आकर उसे ईंट पत्थर व लकड़ी से सिर समेत शरीर के अन्य हिस्से पर ताबड़तोड़ प्रहार (Wife murdered husband) कर दिया। इससे वह अचेत होकर आंगन में गिर गया।

पूरी रात पड़ा रहा आंगन में

घटना के बाद पत्नी सो गई और पूरी रात घायल अवस्था में वह आंगन में ही पड़ा रहा। सुबह नेत राम के बेटे को गांव के लोगों से जानकारी मिली कि तुम्हारा पिता आंगन में बेहोशी की हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचा। उसने देखा तो पिता घायल अवस्था में पड़ा था तथा उसके शरीर पर चोट के निशान थे। फिर वह उसे इलाज के लिए सीएचसी बतौली ले गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टर ने उसे मृत (Husband died) घोषित कर दिया।

Husband murder case: पत्नी गई जेल

मृतक के पुत्र सरोता मझवार की रिपोर्ट पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और मृतक की पत्नी मानकुंवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पत्नी ने पति की हत्या (Wife murdered husband) करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 103 (1) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग