
रेवाड़ी गैंगरेप मामला: मुख्य आरोपी की कोर्ट में पेशी, दो गुनाहगार अब भी फरार
रेवाड़ी: रेवाड़ी गैंगरेप मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी निशु को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने रविवार शाम वारदात के मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी निशु को गिरफ्तार किया था। हालांकि अभी तक इस मामले के दो आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। मनीष और सेना के जवान पंकज की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। स्पेशल इनविस्टिगेशन टीम ने मुख्य आरोपी निशु समेत वारदात में सहयोगी दीनदयाल और डॉ संजीव को पकड़ा था। मुख्य आरोपी निशु की गिरफ्तारी के बाद एसआईटी प्रमुख नाजनीन भसीन ने कहा कि इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड निशु है। वहीं संजीव स्थानीय डॉक्टर है। जिसने पीड़िता की तबीयत खराब होने पर इलाज किया था। भसीन ने कहा कि अभी तक इस पूरे मामले में 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।
मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा
वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए रेवाड़ी एसपी राजेश दुग्गल का तबादला कर दिया गया। उनकी जगह राहुल शर्मा ने पदभार संभाला। एसपी दुग्गल के खिलाफ प्रशासन पर दबाव बढ़ता जा रहा था । आनन फानन में पुलिस प्रशासन ने एसपी को तबादला करने का फैसला किया। वहीं पीड़िता के घरवालों ने आर्थिक मदद लेने से इनकार कर दिया। पीड़िता के परिजनों ने कहा कि उन्हें आर्थिक मदद की जरूरत नहीं है बल्कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा दिलाने का मकसद है।
बोर्ड परीक्षी की टॉपर के साथ दुष्कर्म
पीड़िता व उसके माता-पिता ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पीड़िता के कहना है कि आरोपी उसी के गांव के रहने वाला है। आरोपियों ने कथित तौर पर कनीना बस स्टैंड से पीड़िता का अपहरण किया, जब वह कोचिंग क्लास जा रही थी। इसी दौरान उसका अपहरण कर नशीला पदार्थ पीला दिया। इसके बाद आरोपियों ने खेत से लगे कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में इनमें से एक आरोपी मनीष ने गांव के पास के एक बस स्टॉप पर उसे फेंक दिया और पीड़िता के पिता को फोन कर उसे बस स्टॉप से ले जाने को कहा। पीड़िता कॉलेज में दूसरे साल की छात्रा है। उसने बोर्ड परीक्षा में टॉप किया था और उसे सरकार द्वारा सम्मानित किया गया था।
Published on:
17 Sept 2018 09:57 am
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
