आरोपियों में सेना के जवान पंकज सहित दो अन्य युवक मनीष और निशू हैं। सभी आरोपी पीड़िता के गांव के हैं। पुलिस ने शनिवार को एक स्थानीय क्लीनिक चलाने वाले को गिरफ्तार किया था, जिसे आरोपी युवकों ने बुधवार (12 सितंबर) को दुष्कर्म के बाद पीड़िता की हालत बिगड़ने पर बुलाया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार क्लीनिक चलाने वाले व्यक्ति ने पीड़िता को प्राथमिक उपचार दिया था। उसके बाद दुष्कर्मियों ने उसे धमकाया था। इसके साथ ही पुलिस ने उस स्थानीय किसान दयानंद को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, जिसके खेतों के बीच बने कमरें में आरोपियों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।