नई दिल्ली। बहुचर्चित रेवाड़ी गैंगरेप केस का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के 72 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वहीं, रेवाड़ी पुलिस ने तीन आरोपियों की तस्वीरें जारी कर दी है। जिन आरोपियों की तस्वीरें जारी की गई हैं, उनके नाम मनीष, निशु और पंकज (भारतीय सेना का जवान) हैं। इतना ही नहीं पुलिस ने इनके ऊपर एक-एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया है।