
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव ( bihar assembly election ) के दौरान हिंसक घटनाएं देखने को मिल रही हैं। पूर्णिया जिले के धमदाहा विधानसभा क्षेत्र के राजद उम्मीदवार बिट्टू सिंह के भाई की शनिवार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पीड़ित बेनी सिंह क्षेत्र में बूथों के चक्कर लगा रहे थे, जब वह सरसी गांव स्थित मतदाता केंद्र पहुंचे, तीन से चार बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ गोली चला दी। बेनी के समर्थक उन्हें समीप के अस्पताल ले गए, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अपराधियों की पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी।
पूर्णिया में अधिकारियों ने दावा किया कि बिट्ट सिह का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उनका छोटा भाई भी कुछ आपराधिक कार्यो में संलिप्त था। अपराध के बाद, राष्ट्रीय जनता दल के नेता मनोज झा ने ट्वीट कर कहा कि बिहार में नीतीश कुमार का राक्षस राज स्पष्ट तौर पर दिख रहा है।
Updated on:
7 Nov 2020, 5:35 PM IST
Published on:
7 Nov 2020, 5:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.