15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में ‘स्पेशल 26’ जैसी लूट, नकली CBI अफसर बन ज्वेलर से 40 लाख रुपए की ठगी, 4 गिरफ्तार

Robbery like Special 26 in Delhi: राजधानी दिल्ली से आज क्राइम की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। अक्षय कुमार, अनुपम खेर और मनोज वाजपेयी की 'स्पेशल-26' फिल्म के तर्ज पर दिल्ली में चार बदमाशों ने ज्वेलर से 40 लाख रुपए की ठगी की। हालांकि पुलिस ने चारों शातिर को गिरफ्तार कर लिया है।  

2 min read
Google source verification
दिल्ली में 'स्पेशल 26' जैसी लूट, नकली CBI अफसर बन ज्वेलर से 40 लाख रुपए की ठगी, 4 गिरफ्तार

दिल्ली में 'स्पेशल 26' जैसी लूट, नकली CBI अफसर बन ज्वेलर से 40 लाख रुपए की ठगी, 4 गिरफ्तार

Robbery like Special 26 in Delhi: अक्षय कुमार, अनुपम खेर और मनोज वाजपेयी की फिल्म 'स्पेशल-26' आप लोगों ने देखी होगी। इस फिल्म अक्षय कुमार अनुपम खेर और अन्य साथियों के साथ मिलकर फर्जी सीबीआई अधिकारी बन बड़े-बड़े कारोबारियों को लुटते हैं। 2013 में आई ये फिल्म बड़ी हिट हुई थी। अब भी लोग इस फिल्म को बड़े शौक से देखते हैं। लेकिन अभी इस फिल्म की चर्चा इसलिए हो रही है कि क्योंकि इसी फिल्म की तर्ज पर दिल्ली में चार बदमाशों ने एक ज्वेलर से 40 लाख रुपए की ठगी कर ली। हालांकि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नकली सीबीआई अधिकारी बन एक ज्वेलर से 40 लाख रुपये की ठगी करने वाले चार लोगों को सरगना समेत गिरफ्तार किया है।



17 अप्रैल को खुद को CBI अफसर बता दुकान में घूसे थे चारों

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी संदीप भटनागर (54), पवन गुप्ता (47), योगेश कुमार (58) और हिमांशु उर्फ दिनेश (35) के रूप में हुई है। विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में अपने आवास के भूतल पर आभूषण की दुकान चलाने वाले हरप्रीत सिंह ने शिकायत की थी कि 17 अप्रैल को एक महिला सहित छह लोग खुद को सीबीआई अधिकारी बता उसकी दुकान में घुस गए।


जाते समय CCTV डीवीआर भी ले गए शातिर

विशेष सीपी ने बताया कि,आरोपियों ने ज्वेलर से कहा कि वह सोने के अवैध कारोबार में शामिल है। उन्होंने पूछा कि अगर वह समझौता करना चाहता है, तो उसे उन्हें 1 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा। बाद में ज्वेलर ने आरोपियों को 40 लाख रुपये नकद और 500 ग्राम सोना दिया। जाते समय आरोपी सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर भी ले लिए।


पुलिस ने चारों को दिल्ली से किया गिरफ्तार


मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर चार को दिल्ली में उनके आवास से पकड़ा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह का मास्टरमाइंड और सरगना संदीप भटनागर है। स्पेशल सीपी ने कहा, फिल्म 'स्पेशल-26' से प्रभावित होकर भटनागर ने अपने सहयोगियों, पवन, हिमांशु, योगेश और दो अन्य के साथ घटना को अंजाम दिया।


लूट से पहले कई बार देखी स्पेशल-26 फिल्म

अधिकारी ने बताया कि वारदात के दौरान आरोपी सीबीआई का फर्जी पहचान पत्र और वॉकी-टॉकी लिए हुए थे। पुलिस ने चारों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि बॉलीवुड फिल्म स्पेशल 26 उन्होंने कई बार देखी थी। उन्होंने इसी की तर्ज पर लूट की साजिश रची। इस गैंग का सरगना और मास्टरमाइंड संदीप भटनागर है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 लाख रुपए कैश, 100 ग्राम के करीब सोना और 5 मोबाइल फोन बरामद किया है।

यह भी पढ़ें - भारत में पहली बार ड्रोन से हुई ब्लड की डिलीवरी, VIDEO देखकर रह जाएंगे दंग