28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएमसी मामले में ईडी के सामने आज पेश नहीं होंगी संजय राउत की पत्नी

एमसी मामले में तलब की गई महाराष्ट्र में शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत आज इंफोर्समेंट डायरेक्ट्रेट अधिकारियों के सामने तलब नहीं होंगी।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Dec 29, 2020

Sanjay Raut's wife will not appear before ED in PMC case today

Sanjay Raut's wife will not appear before ED in PMC case today

नई दिल्ली। पीएमसी मामले में तलब की गई महाराष्ट्र में शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत आज इंफोर्समेंट डायरेक्ट्रेट अधिकारियों के सामने तलब नहीं होंगी। अभी कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी हैं। वहीं ना ही इस बात का पतसा चल सका है कि ईडी के सामने कब आएंगी। आपको बता दें कि उन्हें पीएमसी घोटाले में आरोपियों से 55 लाख रुपए का लोन लेने का आरोप है। जिसके लिए ईडी की ओर से वर्षा राउत को समन भेजा गया था।

जानकारी के अनुसार वर्षा राउत पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने पीएमसी घोटाले के आरोपियों के करीबी से 55 लाख रुपए का लोन लिया है। जिसके तहत पूछताछ के लिए ईडी की ओर से वर्षा राउत को समन भेजा गया था मंगलवार यानी आज पूछताछ होनी थी। इससे पहले ईडी ने वर्षा राउत को पहले भी 11 और 20 दिसंबर को पूछताछ के लिए समन भेजा था, लेकिन वर्षा स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर पेश नहीं हुईं. वर्षा को तीसरी बार समन भेजा था। जिसपर भी आने से वर्षा राउत की ओर से मना कर दिया गया है।