टोंक. राणोली-कठमाणा. पीपलू उपखण्ड के पांसरोटिया ग्राम पंचायत के मालीपुरा गांव स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय की आंगनबाड़ी केन्द्र Anganwadi Center में मंगलवार को आयोजित बाल सभा baal sabha में शिक्षकों की लापरवाही इस कद्र रही कि उन्होंने माइक Mike से आवाज नहीं आने पर विद्यार्थी Student को छत पर भेज दिया। इस दौरान छत से गुजर रही हाइटेंशन लाइन Haitenshn line की चपेट में उक्त विद्यार्थी आ गया।
read more: शैक्षणिक सत्र शुरू: रूठा तो कोई दोस्तों के साथ गया स्कूल
इस पर अनेदखी इस बात की कि शिक्षकों ने उसे छुड़ाने का प्रयास नहीं किया। बल्कि समीप चल रहे मनरेगा कार्य के मेट को भाग कर आना पड़ा और विद्यार्थी को छुड़ाया। इस जद्दोजहद में मनरेगा का मेट भी करंट की चपेट current में आ गया। ग्रामीणों ने दोनों को सआदत अस्पताल टोंक tonk में भर्ती कराया।
read more:8 साल पूरा कर चुके शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, मिलेगा संविलियन का लाभ, इन बातों को भी जानिए
जहां से मेट की हालत नाजुक होने पर उसे जयपुर रैफर कर दिया। वहीं विद्यार्थी का उपचार टोंक में जारी है। ये विद्यार्थी कक्षा 11 का कुलदीप पुत्र गोपाल माली है। वहीं मनरेगा मेट कमलेश पुत्र लक्ष्मीनारायण माली है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यार्थी कुलदीप चांदसेन का रहने वाला है।
उसने कक्षा 10वीं की शिक्षा राजकीय माध्यमिक विद्यालय मालीपुरा से की थी। वह मालीपुरा ननिहाल में रहता था और मंगलवार को कक्षा 11 में प्रवेश के लिए टीसी लेने आया था। इस दौरान स्कूल की बाल सभा आंगनबाड़ी केन्द्र परिसर में चल रही थी। बाल सभा के दौरान छत पर लगे माइक से सही आवाज नहीं आ रही थी।
read more:बीसलपुर घूमने आए बाइक सवार चार जने सडक़ दुर्घटना में हुए गंभीर घायल
ऐसे में शिक्षकों ने विद्यार्थी कुलदीप को माइक सही करने छत पर भेज दिया। हादसे के बाद बाद में बाल सभा में मौजूद शिक्षकों व ग्रामीणों ने बिजली Electric बंद कराई और उन्हें छत से नीचे उतारा। साथ ही दोनों को टोंक अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां चिकित्सकों ने कुलदीप को तो भर्ती कर लिया, लेकिन कमलेश की हालत नाजुक होने पर उसे जयपुर रैफर कर दिया। बाद में जिला शिक्षाधिकारी प्राथमिक शिवराम सिंह यादव भी अस्पताल पहुंचे और विद्यार्थी से मामले की जानकारी ली। साथ ही मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को भेजने को कहा।
दूसरी बार हुआ हादसा
बिजली निगम की लापरवाही के चलते मालीपुरा के आंगनबाड़ी केंद्र के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन के तार से करंट की चपेट में आने का यह दूसरी बार हादसा है। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व आंगनबाड़ी केंद्र पर मरम्मत का कार्य करते समय एक कारीगर करंट की चपेट में आ गया था। इसके बाद भी बिजली निगम के अभियंताओं ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
Tonk news in Hindi, Tonk Hindi news