16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार में दिल दहलाने वाली वारदात, महिला की निर्मम हत्या, पास में पड़ा था आरोपी का कटा प्राइवेट पार्ट

Bihar के बक्सर में महिला की निर्मम हत्या ( Murder ) डेड बॉडी के पास हत्यारोपी का प्राइवेट पार्ट कटा मिला, जांच में जुटी पुलिस

2 min read
Google source verification
Shocking: Woman Murder in Buxar

बिहार के बक्सर में महिला की हत्या।

नई दिल्ली। एक तरफ बिहार ( Crime in Bihar ) में चुनावी सरगर्मी तेज है। वहीं, दूसरी तरफ बक्सर जिले से ऐसी घटना सामने आई है जिसने सनसनी मचा दी है। यहां एक महिला ( Murder in Buxar ) की लाश मिली है, जिसके पास हत्यारोपी का प्राइवेट पार्ट कटा मिला है। इस हत्याकांड से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

महिला की हत्या से सनसनी

जानकारी के मुताबिक, घटना कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र इलाके की है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला की पहचान चालीस वर्षीय बबीता के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक महिला के बेटे का पुलिस ने बयान भी दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक बबीता मंगलवार शाम को घास काटने बधार गई थी। शाम तक उसका इंतजार किया गया है। लेकिन, वह वापस नहीं आई। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन, बबीता का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजन थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई सुनवाई नहीं की। वहीं, बुधवार सुबह सूचना मिली कि बबीता की लाश एक खेत में पड़ी है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

सामने आया चौंकाने वाला मामला

इधर, मृतक के बेटे ने सूर्यदेव सिंह यादव नामक शख्स पर आरोप लगाया है। लेकिन, इसी बीच सूर्यदेव सिंह पर किसी ने चाकू से हमला किया और प्राइवेट पार्ट कट गया जो मृतक महिला की डेड बॉडी के पास मिली। फिलहाल, सूर्यदेव सिंह का इलाज वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि सूर्यदेव सिंह जैसे ही ठीक होगा उसका बयान दर्ज किया गया है। हालांकि, इस मामले में रेप का मामला सामने नहीं आया है। साथ ही यह भी जानकारी नहीं मिली है कि यह हत्या क्यों की गई है। पुलिस हर एंगल से इस घटना की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।