16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोस्त ने हड़पे 25 लाख तो युवती ने जहर खाकर दी जान, आपको हैरान कर देगा गाजियाबाद का ये मामला

Ghaziabad: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर उससे 25 लाख रुपये हड़प लिए। आर्थिक नुकसान और लगातार मानसिक दबाव के चलते युवती अवसाद में चली गई थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।

2 min read
Google source verification
25 lakh in Ghaziabad a young woman committed suicide by consuming poison

Ghaziabad: दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले में एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल, एक युवक ने उसे पहले शादी करने का झांसा दिया, फिर बाद में उसके 25 लाख रुपए हड़प लिए। बताया जा रहा है कि आर्थिक नुकसान और लगातार मानसिक दबाव के कारण युवती गहरे अवसाद में चली गई थी। इसी तनाव के चलते उसने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

आपको बता दें कि पूरा मामला जिले के वेव सिटी थाना क्षेत्र का है। परिजनों का आरोप है कि वेव थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति के परिवार में पत्नी, एक बेटा और 22 वर्षीय बेटी थी। पिता ने बताया कि बेटी की शादी के लिए उन्होंने कई वर्षों से उसके बैंक खाते में धीरे-धीरे पैसे जमा किए थे, ताकि भविष्य में विवाह के समय किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी न हो। खाते में कुल लगभग 25 लाख रुपये जमा थे, जो परिवार की वर्षों की बचत मानी जा रही थी।

तनाव में जहर खा ली युवती

परिजनों ने बताया कि वह कपड़े की दुकान संभालती थी। रोज की तरह शनिवार को भी वह शॉप खोलने के लिए घर से गई थी। थोड़े ही देर बाद उसका भाई जब दुकान पर गया तो देखा कि बहन गंभीर हालत में दुकान में पड़ी हुई थी और खून की उल्टियां कर रही थी। जब भाई ने कारण पूछा तो पता चला कि युवती ने जहर खा लिया है। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। इलाज करने के दौरान ही युवती ने दम तोड़ दिया।

परिजनों का गंभीर आरोप

युवती की मौत होने के बाद परिजनों ने उसकी ही एक सहेली पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शिब्बनपुरा में रहने वाली सहेली को बेटी के बैंक खाते और उसमें जमा रकम की पूरी जानकारी थी। आरोप है कि सहेली ने अपने एक पुरुष मित्र और भाभी के साथ मिलकर पैसे हड़पने की साजिश रची। योजना के तहत युवती की मुलाकात दिल्ली निवासी एक युवक से कराई गई। युवक ने शादी का भरोसा दिलाकर धीरे-धीरे युवती से बैंक खाते से रकम अपने पास ट्रांसफर करा ली। बाद में परिवार को पता चला कि आरोपी युवक पहले से ही शादीशुदा है।

ब्लैकमेल करने की आशंका

मृतक युवती के परिवारवालों ने आशंका जताई है कि उसको निजी फोटो और वीडियो वायरल करने को लेकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। लगातार दबाव और धोखे की वजह से युवती मानसिक रूप से टूट गई थी। बताया जा रहा है कि जहर खाने से ठीक पहले युवती और आरोपी युवक के बीच फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें युवक ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। युवती ने अपनी मां से बातचीत में भी तनाव, धोखे और डर से जुड़ी कई बातें साझा की थीं।

मामले में पुलिस का बयान

इस मामले में वेव सिटी की एसीपी प्रियाश्री पाल ने जानकारी दी कि युवती के परिजनों के द्वारा इस घटना की जानकारी दी गई। उनके तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में पैसों के लेनदेन की बात सामने आई है। वहीं आरोपी पक्ष की ओर से भी अदालत में प्रार्थना-पत्र दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू, आर्थिक धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और आत्महत्या के कारणों की गंभीरता से जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग