3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीर: लश्कर पर पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या का शक, पुलिस ने जारी की संदिग्धों की तस्वीर

जम्मू कश्मीर पुलिस ने वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या करने वाले संदिग्ध आतंकियों की तस्वीरें जारी की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 15 Jun 2018, 8:01 AM IST

jammu

कश्मीर: पत्रकार शुजात बुखारी हत्याकांड, पुलिस ने जारी की संदिग्धों की तस्वीर

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर पुलिस ने वरिष्ठ पत्रकार और 'राइजिंग कश्मीर' के संपादक शुजात बुखारी की हत्या करने वाले संदिग्ध आतंकियों की तस्वीरें जारी की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ये तस्वीरें जारी हैं। शक है कि शुजात बुखारी की हत्या में ये युवक शामिल थे। पुलिस ने घाटी के लोगों से संदिग्धों की पहचान करने और जानकारी देने की अपील की है। सूत्र बताते हैं कि पत्रकार के हमले में लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है।

तीनों ने छिपा रखा है चेहरा
जारी फोटो में तीन युवक बाइक पर बैठे दिख रहे हैं। गाड़ी चलाने वाला शख्स हेलमेट पहने हुए है जबकि एक ने चेहरा ढकने के लिए मास्क पहन रखा है। इसके अलावा दोनों के बीच में एक तीसरा शख्स भी है। जो पूरी तरह से झुका हुआ और पीछे बैठे युवक ने उसे पकड़ रखा है।

यह भी पढ़ें: कश्मीर मसलाः UN ने सेना पर उठाए सवाल तो मोदी सरकार के समर्थन में उतरी कांग्रेस

दफ्तर के बाहर मारी गई गोली

बता दें गुरूवार की शाम आतंकियों ने श्रीनगर में रेजिडेंसी रोड स्थित प्रेस इंक्लेव इलाके में राइजिंग कश्मीर' के प्रधान संपादक शुजात बुखारी हत्या कर दी। आतंकियों ने उन्हें दफ्तर के बाहर नजदीके से अंधाधुंध गोली मारी। गोली बुखारी के पेट और सिर में लगी, जिससे मौके पर ही उनकी और उनके ड्राइवर की मौत हो गई। वारदात में उनका सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।

बुखारी पर हमले से हैरान हूं: महबूबा
जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पत्रकार की हत्या पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री मुफ्ती ने कहा कि बुखारी की हत्या की खबर सुनकर हैरान हूं । इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती हूं। अल्लाह उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को संबल प्रदान करें। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि बुखारी पर हमले की खबर सुनकर हैरान हूं।

निडर आवाज को चुप कराने की कोशिश: राजनाथ

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह आतंकियों की कायरना हरकत है। वह एक साहसी और निडर पत्रकार थे। यह हमला ऐसी आवाजों को चुप कराने की कोशिश है।

राहुल ने भी जताया शोक

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुजात बुखारी की हत्या पर शोक जताया। राहुल ने उन्हें न्याय और शांति की लड़ाई लड़ने वाला बहादुर योद्धा बताया। कांग्रेस ने उनकी हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग की। राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए कहा, 'मैं राइजिंग कश्मीर के संपादक शुजात बुखारी की हत्या के बारे में सुनकर दुखी हूं। वह बहादुर व्यक्ति थे जिन्होंने जम्मू-कश्मीर में निर्भीकता से न्याय व शांति के लिए संघर्ष किया। मेरी शोक संवेदना उनके परिवार के साथ है। उनकी कमी खलेगी।'

कश्मीर में पत्रकारों को सुरक्षा देने की मांग

एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने एक बयान में कहा, "गिल्ड जम्मू-कश्मीर की सरकार से दोषियों का जल्द नाम दर्ज करने और राज्य में मीडिया की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।"