15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगली बार धरती से उठवा लूंगा…दिल्ली में इन्फ्लुएंसर को मिली धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी के पश्चिम विहार स्थित आरके फिटनेस जिम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसके बाद सोशल मीडिया पर अगली बार जान से मारने की धमकी दी गई है।

2 min read
Google source verification
social media influencer Rohit Khatri gym Firing in Delhi Lawrence Bishnoi gang claims responsibility

दिल्ली में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के जिम पर फायरिंग।

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार एरिया स्थित एक जिम पर देर रात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दशहत फैला दी। यह जिम सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रोहित खत्री का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि घटना सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात की है। जिम के शीशे में गोलियों के निशान मिले हैं। हालांकि इस हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी

दिल्ली पुलिस सूत्रों का कहना है कि हमले के बाद कथित तौर पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। इस सोशल मीडिया पोस्ट में बताया गया है कि जिम संचालक के फोन नहीं रिसीव करने के चलते जिम को निशाना बनाया गया है। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट खुद को गैंगस्टर बताने वाले रणदीप मलिक के नाम से की गई है। इसमें दावा किया गया है कि जिम पर फायरिंग उसने ही करवाई है। इसके अलावा भविष्य में और गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई है।

खुली धमकी से दहशत में लोग

रणदीप मलिक नाम से की गई सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया है "जिम में फायरिंग मैंने यानी रणदीप मलिक और अनिल पंडित यूएसए ने कराई है। जिम संचालक को मैंने कई बार कॉल की, लेकिन वह हमारे फोन को इग्नोर कर रहा था। अगर अगली बार कॉन रिसीव नहीं हुई तो सीधे धरती से उठवा लूंगा। जैसे जिम के गेट पर नादिर शाह को उठवाया था।" इसके अलावा पोस्ट में आगे लिखा है "जो भी लॉरेंस भाई के दुश्मन हैं, वे आजीवन दुश्मन ही रहेंगे। मरते दम तक अपने भाई के लिए जिंदा हूं। मैं बोलकर नहीं, करके दिखाने में विश्वास रखता हूं।"

फायरिंग मामले की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

जिस जिम पर फायरिंग की गई है, वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रोहित खत्री का बताया जा रहा है। देर रात फायरिंग की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इसके अलावा मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। फिलहाल अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। दिल्ली पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिस संचालक से बातचीत का प्रयास किया जा रहा है। जिस गैंगस्टर ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है, उसकी भी जांच की जा रही है। मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।