
साहिल और मुस्कान।
Sourabh Murder Case : मेरठ के चर्चित सौरभ मर्डर केस की मुख्य आरोपी मुस्कान ( Muskan ) को जेल में सहेली मिल गई है। मुस्कान की सहेली का नाम संगीता है। बताया जा रहा है कि संगीता ने भी अपने पति की हत्या कराई थी। संगीता भी गर्भवती है। संगीता पर मुस्कान जैसे ही आरोप हैं। वह बेहद खूंखार है उसने भी अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति का कत्ल ( Murder ) कराया था।
मेरठ में मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की बेहरमी से हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुस्कान और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों को जेल भेज दिया गया था। पिछले दिनों जेल में मुस्कान की हालत बिगड़ गई थी। जांच करने पर वह गर्भवती पाई गई थी। जेल जाने के बाद मुस्कान से कोई बात नहीं करता था लेकिन अब उसने जेल में ही अपनी सहेली बना ली है। मुस्कान की सहेली का नाम संगीता है। संगीता भी गर्भवती है और उस पर भी पति की हत्या कराने का आरोप है।
दोनों की यह जोड़ी अब जेल में चर्चा का विषय बनी हुई है। संगीता पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति अजय उर्फ बिट्टू की हत्या करवा दी थी। संगीता का पति अजय उत्तराखंड के देहरादून में नौकरी करता था। वह एक शादी में शामिल होने के लिए मेरठ पहुंचा था। यहां मेरठ में संगीता ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करवा दी थी। हत्या के बाद शव को सड़क किनारे फिंकवा दिया था। जब पुलिस ने जांच की तो, यह मामला खुल गया था। पुलिस ने संगीता के प्रेमी अवनीश को भी गिरफ्तार कर लिया था।
संगीता और अवनीश दोनों शादी करना चाहते थे। दोनों ने एक दूसरे से शादी करने के लिए पति अजय को बीच में से निकालने की योजना बनाई थी। संगीता ने अपने प्रेमी से कहा था कि तुम बहुत बलशाली हो इसलिए गदर फिल्म की तरह मेरे पति की हत्या करना। इसके बाद अवनीश ने पहले अजय को शराब पिलाई और फिर हैंडपंप उसके सिर में मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। फिल्म 'गदर' में सन्नी देओल ने हैंडपंप फाड़ लिया था। इसी तरह अवनीश ने भी हैंडपंप से इस वारदात को अंजाम दिया था। यह मामला इतना सुर्खियों में नहीं आया था लेकिन इसके बाद जब मुस्कान ने अपने पति की हत्या कराई तो यह मामला काफी चर्चाओं में रहा। अब जेल में जाने के बाद मुस्कान और संगीता दोनों में दोस्ती हो गई है। दोनों एक ही बैरक में रहती हैं। दोनों का केस भी लगभग एक जैसा ही है।
यह भी पढ़ें: गोवंश तस्करों और पुलिस में मुठभेड़
Updated on:
16 Apr 2025 10:37 pm
Published on:
16 Apr 2025 04:51 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
