
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में नया मोड़ आता दिखाई पड़ रहा है। पुलिस की गोपनीय जांच रिपोर्ट सुनंदा केस को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार सुनंदा पुष्कर ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उनका मर्डर किया गया था। दरअसल, यह जांच रिपोर्ट तत्कालीन डीसीपी बीएस भोला ने ज्वाइंट कमिश्नर विवेक गोगिया को भेजी थी। रिपोर्ट में कहा गया कि घटना के बाद वसंत कुंज एसडीएम आलोक शर्मा ने मौके पर जाकर मामले की जांच की थी। एसडीएम की जांच रिपोर्ट के आधार पर सरोजिनी नगर पुलिस ने इस मामले की जांच हत्या से जोड़कर की थी। तभी ‘ऑटोप्सी रिपोर्ट’ में सुनंदा की बॉडी में पॉइजन मिलने की बात सामने आई थी।
अल्प्राजोलम जहर का संकेत
रिपोर्ट के अनुसार जांच और साक्ष्यों के आधार पर अल्प्राजोलम जहर का संकेत मिला है। इसके अलावा सुनंदा की बॉडी पर मिले चोट के निशान से भी संदेह पैदा होता है। हालांकि विशेष आयुक्त दीपेंद्र पाठक का कहना है कि फिलहाल मामला कोर्ट में और इसकी जांच की जा रही है। बता दें कि कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की शादी 2010 में सुनंदा पुष्कर से हुई थी। दिल्ली के लीला पैलेस होटल में 17 जनवरी 2014 को सुनंदा का शव बरामद हुआ था। बता दें कि पिछले दिनों सर्वोच्च न्यायालय ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में भारतीय जनता पार्टी नेता सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर दिल्ली पुलिस को जवाब दाखिल करने को कहा है। स्वामी ने शीर्ष अदालत में पुष्कर की मौत की जांच न्यायालय की निगरानी में विशेष जांच दल (एसआईटी) से कराने के संबंध में याचिका दाखिल की थी। दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करते हुए न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा और न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर की पीठ ने इस मामले में राज्यसभा सदस्य स्वामी (तीसरा पक्ष) की वैधानिक हैसियत के बारे पूछा था।
Published on:
13 Mar 2018 10:24 am
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
