1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहन के घर की बिरयानी भी नहीं खा सका दाऊद का भाई इकबाल, उठा ले गई पुलिस

पुलिस ने दब इकबाल को गिरफ्तार करने पहुंची तो वो बहन पारकर के घर बैठकर बिरयानी खा रहा था। पुलिस को इकबाल के होश उड़ गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 19 Sep 2017, 2:49 PM IST

Iqbal Kaskar

ठाणे। सोमवार की देर रात हुआ अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकार को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि इकबाल कासकार ने ठाणे, मुंबई और वाशी में बिल्डरों से और बड़े सर्राफा व्यापारियों से जबरन वसूली करता था। इसके साथ ही एक बिल्डर ने उसने तीन फ्लैट भी लिए थे।

चीन में इलाज करा रहा है दाऊद, बीजेपी सांसद स्वामी का दावा

बहन के घर बिरयानी खाने गया था कासकार
ठाणे क्राइम ब्रांच के कमिश्नर परमिंदर सिंह ने बताया कि इकबाल कासकार को उसी बहन हसीना पारकर के घर से गिफ्तार किया है। जिस वक्त पुलिस ने पारकर के घर छापा मारा वो आराम से बैठकर बिरयानी खा रहा था और टीवी देख रहा था। पुलिस को इकबाल के होश उड़ गए। वो पूरी बिरयानी भी नहीं खा पाया था कि पुलिस उसे उठा ले गई। कासकार के साथ हसीना पारकर का देवर इकबाल पारकर और ड्रग्स सप्लार यासीन को भी गिरफ्तार किया है।



पैसे के साथ फ्लैट भी लेते था कासकार
कमिश्नर परमिंदर सिंह के मुताबिक इकबाल कासकार के खिलाफ 2013 में ही की जबरन रंगदारी वसूलने का केस दर्ज हुआ था। कासकार का गैंग दाऊद के नाम पर बिल्डरों और बड़े व्यापारियों से वसूली करता था। कासकार को स्थानीय नेताओं का भी साथ मिलता था। उसके गैंग को वसूली करने में कई पार्षद साथ देते थे।

पकिस्तान में छुपे दाऊद के नाम पर यूपी में वसूली, पुलिस हुई अलर्ट

बॉलीवुड कनेक्शन का खुलासा नहीं
वसूली का पैसा फिल्मों लगाता था या नहीं इस मामले पर पुलिस ने कहा कि यह अभी जांच का विषय है। लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि कासकार वसूली के बाद पैसा बॉलीवुड में न लगता हो। साथ परमिंदर सिंह ने कहा कि कासकार का गैंग दाऊद के संपर्क में है या नहीं इस बात का भी अभी खुलासा नहीं हो पाया है।


दाऊद से संपर्क जांच के बाद पता चलेगा
मुंबई। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकार को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। ठाणे क्राइम ब्रांच ने इकबाल कासकार को जबरन धन उगाही के मामले में गिरफ्तार किया है। इकबाल पर एक बिल्डर से रंगदारी के लिए धमकाने का आरोप है।



बिल्डर से मांगता था रंगदारी
मिली जानकारी के मुताबिक इकबाल गैंग के लोग बिल्डर को लंबे समय से धमकी दे रहे थे। जिसके बाद उसने इकबाल की शिकायत मुंबई पुलिस से की। दाउद के भाई इकबाल कासकार को मुंबई पुलिस के एनकाऊंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल इकबाल कासकार से पूछताछ की जा रही है।


2015 में हुआ था गिरफ्तार
इकबाल कासकार को इससे पहले 3 फरवरी 2015 को भी मुंबई से गिरफ्तार किया गया था। उस समय कासगर पर प्रॉप्रटी का काम करने वाले मोहम्मद सलीम शेख ने तीन लाख रुपए रंगदारी मांगने और पिटाई करने का आरोप लगाया था। इकलाब को दुबई से प्रत्यर्पण संधि के तहत 2003 में भारत तो लाया गया लेकिन सबूतों के अभाव में छूट गया था।