
Three accused of kidnapping a woman and gang rape arrested from UP
तमिलनाडु के कोयंबटूर से एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें दोस्त के साथ जन्मदिन मनाकर वापस लौट रही लड़की के साथ छह लोगों ने गैंगरेप किया। पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस के अनुसार- मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है। गैंगरेप की यह घटना सामने आने के बाद से प्रशासन में हड़कंप मच गया।
लड़की के दोस्त की पिटाई
पुलिस के अनुसार- 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा मंगलवार (26 नवंबर) को अपने एक दोस्त के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए एक पार्क में गई थी। इसके बाद वे वह उसी के साथ तकरीबन रात 9 बजे वापस घर लौट रही थी। तभी एक गैंग ने उन्हें दबोच लिया। आरोपियों ने लड़की की दोस्त की जमकर पिटाई की और लड़की को खींचकर एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। घटना के बाद पीड़िता दहशत में है।
घटना के बारे में मां को दी जानकारी
घटना के अगले दिन युवती ने अपनी मां को पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिवारवालों ने महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपियों पर पॉक्सो अधिनियम और आईपीसी की धारा 354 (महिला से छेड़छाड़) और 506(ii) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस घटना के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें महिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार- गिरोह के सरगना सहित दो अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
Updated on:
05 Dec 2019 09:41 am
Published on:
01 Dec 2019 06:04 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
