11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार: ट्रैक्टर ड्राइवर ने खोया कंट्रोल, ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौत

घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र की है चार की मौत, सात घायल
less than 1 minute read
Google source verification

image

Shweta Singh

Mar 09, 2019

tractor accident in naubatpur bihar 4 dead 7 injured

बिहार: ट्रैक्टर ड्राइवर ने खोया कंट्रोल, ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौत

पटना। बिहार के पटना से एक बड़े हादसे की जानकारी मिल रही है। खबर के मुताबिक वहां पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक ट्रैक्टर और ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में अन्य सात लोग के घायल होने की भी जानकारी मिल रही है।

ड्राइवर के कंट्रोल खोने से हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि इन घायलों में से तीन की हालत गंभीर है। पुलिस के अनुसार, हथियाकंद सराय गांव के कई लोग एक ट्रैक्टर की ट्रॉली पर सवार होकर एक तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। यह समारोह विक्रम थाना क्षेत्र के गंगाचक गांव में था। इस दौरान सोन नहर, फरीदपुरा के पास ट्रैक्टर ड्राइवर का नियंत्रण वाहन से हट गया और ट्रॉली सहित गाड़ी सड़क के किनारे एक गड्ढे में जा पलटी। इस घटना में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए।

पटना एम्स में चल रहा है घायलों का इलाज

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों की पहचान ललित मांझी, दिलीप मांझी, मल्लो मांझी और ट्रैक्टर चालक प्रमोद राय के रूप में की गई है। फिलहाल घायलों को पटना एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।