8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली- डीएनडी टोल प्लाजा के पास एंबुलेंस ट्रक से टकराई, डॉक्टर की मौत, चार घायल

डीएनडी पर शुक्रवार की सुबह हुआ भयानक हादसा ट्रक ने ऐम्बुलेंस को जोरदार टक्कर मारी एम्बुलेंस सफदरजंग हॉस्पिटल जा रही थी
less than 1 minute read
Google source verification
dnd.jpg

नई दिल्ली। दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाले डीएनडी फ्लाईओवर ( DND Flyover ) पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक एम्बुलेंस को ट्रक ने टक्कर मार दी। डीएनडी पर हुए इस दर्दनाक हादसे में इलाज के लिए ले जाए जा रहे बच्चे और डॉक्टर की रास्‍ते में मौत हो गई।

4 अन्‍य घायल

सूत्रों से मिली मिली जानकारी के मुताबिक यह एम्बुलेंस नोएडा की तरफ से दिल्ली जा रही थी। इलाज के लिए बच्चे को सफदरजंग हॉस्पिटल लेकर जाया जा रहा था। इस हादसे में डॉक्टर और बच्चे की मौत हो गई। अन्य चार लोग जख्मी हो गए।

बता दें कि डीएनडी टोल प्लाजा के पास हुए सड़क हादसे में एक डॉक्टर समेत दो लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में चार लोग घायल भी हुए हैं। जानकारी के अनुसार टोल प्लाजा के पास एक एम्बुलेंस ट्रक से टकरा गई। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

क्राइम

ट्रेंडिंग