
फर्जी हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट फैक्ट्री का भांडा फोड़, पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने और बेचने वालों का भांडा फोड़ किया है। छापे मारी कर पुलिस ने दो युवक पंकज और सुमित कोे गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि दोनों आरोपियों ने इस फर्जी वाड़े के लिए एक कंपनी बना रखी थी। ये फैकट्रियां दिल्ली के जनकपुरी-असलतपुर की ऑटो मार्केट में थी।
गिरफ्तार युवकों ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि इस फर्जी वाड़े का खुद गाड़ी के मालिकों को ही पता नहीं चलता था। ये लोग इतने शातिर तरीके से इस काम को अंजाम देते थे कि गाड़ी मालिकों को कहीं से शक तक नहीं होता था कि उन्होंने असली नहीं बल्कि फर्जी डीलर से नंबर प्लेट खरीदी है। वहीं, ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस फर्जीवाड़े में कश्मीरी गेट ऑटो मार्केट और करोलबाग के भी कुछ दुकानदार शामिल हो सकते हैं।
हाजारों में बेचते थे नंबर प्लेट
पुलिस ने बताया कि दोनों ने अक्टूबर में ही इस फर्जी वाड़े की शुरुआत की थी। ये लोग एक प्लेट को करीब डेढ़ हजार रुपए में बेचते थे। पुलिस के मुताबिक, अब तक ये लोग दो हजार से ज्यादा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बना चुके हैं। पश्चिमी दिल्ली की डीसीपी ने अनुसार इस धंधे का मास्टरमाइंड पंकज है, जो पहले कश्मीरी गेट ऑटो मार्केट में फैंसी नंबर प्लेट बनाता था। बाद में उसने जनकपुरी में फर्जी नंबर प्लेट का धंधा शुरू कर दिया।
ऐसे देते थे चखमा
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी फर्जी सिक्योरिटी नंबर प्लेट बेचने के लिए लोगों को बताते थे कि वह सरकार को ओर से ऑथराइज्ड डीलर हैं। जांच में पता चला कि इन फर्जी नंबर प्लेटों में केवल एक फीचर के अलावा बाकी सब असली था। लेकिन आपको बता दें कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का फीचर गाड़ी के लिए सबसे अहम बताया गया है। इस फीचर में गाड़ी की पूरी प्रोफाइल होती । पुलिस जांच में सामने आया कि इन लोगों के पास इस तरह से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने के लिए देशभर से काफी संख्या में ऑर्डर आए थे। पुलिस ने बताया कि लोग इतने शातिर थे कि फर्जी वाड़े के लिए आरोपियों ने पुणे से एक महंगी मशीन मंगवाई थी, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस ने इनके पास से 127 फर्जी हाई सिक्योरिटीरजिस्ट्रेशन प्लेट, एक कंप्यूटर, डाई कटिंग मशीन, प्रेसिंग मशीन, होलोग्राम स्टिकर की 10 शीट और काले स्टिकर की सात सीट बरामद की हैं।
हाई सिक्यॉरिटी नंबर प्लेट जरूरी
दिल्ली-एनसीआर में हाजारों गाड़िया ऐसी हैं जिनमें हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट फर्जी लगी हो सकती है। दिल्ली में 13 अक्टूबर तक सभी गाड़ियों के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट जरूरी था।
Published on:
08 Nov 2018 12:12 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
